VIDEO: 'हमने किराना हिल्स पर कोई अटैक नहीं किया': एयर मार्शल ए.के. भारती ने पाकिस्तान के न्यूक्लियर इंस्टॉलेशन पर हमले वाली खबर का किया खंडन, पत्रकार के सवाल पर ली चुटकी
स्पेशल डिफेंस ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल के जवाब में एयर मार्शल ए.के. भारती ने साफ कहा कि भारत ने पाकिस्तान के किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया है.
Kirana Hills Attack Rumor: स्पेशल डिफेंस ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल के जवाब में एयर मार्शल ए.के. भारती ने साफ कहा कि भारत ने पाकिस्तान के किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया है. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "धन्यवाद कि आपने हमें बताया कि किराना हिल्स में कोई न्यूक्लियर इंस्टॉलेशन है, हमें इसकी जानकारी नहीं थी. लेकिन हमनें वहां कुछ भी नहीं किया है." एयर मार्शल का यह बयान तब आया जब यह चर्चा तेज हो गई थी कि भारत ने पाक के उस इलाके को टारगेट किया है, जहां कथित रूप से परमाणु ठिकाने मौजूद हैं. भारती के बयान से साफ हो गया कि भारतीय वायुसेना ने सैन्य कार्रवाई में बेहद सतर्कता और जिम्मेदारी से कदम उठाए हैं.
इस बयान ने अफवाहों पर विराम लगा दिया है और भारत की रणनीतिक सोच को भी दर्शाया है.
'हमने किराना हिल्स पर कोई अटैक नहीं किया'
Thank you for telling us that Kirana Hills houses some nuclear installation, we did not know about it. We have not hit Kirana Hills, whatever is there. - Air Marshal AK Bharti
Watch Video:#OperationSindoor pic.twitter.com/PKcEvXed8U
— LatestLY (@latestly) May 12, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2025 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

