Rajinikanth Birthday: पीएम मोदी ने सुपरस्टार रजनीकांत को दी 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं, बोले- ‘उनके परफॉर्मेंस से पीढ़ियों को किया मंत्रमुग्ध’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर सुपरस्टार रजनीकांत को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी. मोदी ने लिखा, 'थिरु रजनीकांत जी को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. उनके प्रदर्शन ने कई पीढ़ियों को मोहित किया है और उन्हें अपार सम्मान दिलाया है.'
- Read in
- हिंदी
Rajinikanth Birthday:आज, 12 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोशल मीडिया (Social Media) पर सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि रजनीकांत का काम हमेशा नए मानक स्थापित करता रहा है. मोदी ने लिखा, 'थिरु रजनीकांत जी को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. उनके प्रदर्शन ने कई पीढ़ियों को मोहित किया है और उन्हें अपार सम्मान दिलाया है.'
उन्होंने यह भी कहा कि यह साल खास रहा है क्योंकि सुपरस्टार रजनीकांत ने फ़िल्म इंडस्ट्री में 50 वर्ष पूरे किए हैं. अंत में पीएम मोदी ने लिखा, 'ईश्वर से प्रार्थना है कि वह लंबी और स्वस्थ जीवन जीते रहें.' यह भी पढ़ें: Fact Check: क्या सच में सुपरस्टार रजनीकांत अपने गार्डन में टहलते हुए फिसलकर गिरे? क्या है सोशल मीडिया पर वायरल इस दावे और वीडियो की सच्चाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुपरस्टार रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
Greetings to Thiru Rajinikanth Ji on the special occasion of his 75th birthday. His performances have captivated generations and have earned extensive admiration. His body of work spans diverse roles and genres, consistently setting benchmarks. This year has been notable because…
— Narendra Modi (@narendramodi) December 12, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2025 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

