Palghar: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर पलटा दूध का टैंकर, सड़क पर बहे हजारों लीटर दूध को बर्तनों और डिब्बों में भरने उमड़े ग्रामीण; लगा भारी जाम
महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार, 21 सितंबर 2026 की दोपहर एक तेज रफ्तार दूध का टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया. डहाणू तालुका के तवा गांव के पास हुए इस हादसे में टैंकर का स्टोरेज कंपार्टमेंट क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे हजारों लीटर दूध सड़क पर बह निकला. हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और हाईवे से गुजर रहे राहगीर बाल्टियां, डिब्बे, ड्रम और बोतलें लेकर दूध लूटने के लिए दौड़ पड़े.