देश

Hyderabad Santoshi Mata Temple Incident: हैदराबाद के संतोषी माता मंदिर में मूर्ति से कथित छेड़छाड़ की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

तेलंगाना विधानसभा में बीजेपी के फ्लोर लीडर अल्लेटी महेश्वर रेड्डी ने भी घटना की कड़ी निंदा की. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के कार्यकाल में राज्य में मंदिरों में तोड़फोड़ और कथित अपवित्रीकरण की 15 से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए.

Hyderabad Santoshi Mata Temple Incident: हैदराबाद के संतोषी माता मंदिर में मूर्ति से कथित छेड़छाड़ की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Hyderabad Santoshi Mata Temple Incident: हैदराबाद के दिलसुखनगर इलाके स्थित संतोषी माता मंदिर में शुक्रवार को कथित रूप से मूर्ति से छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना उस समय हुई जब मंदिर में पुजारी और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूजा-अर्चना चल रही थी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर मूर्ति के सामने पेड़ की कुछ टहनियां फेंकता हुआ दिखाई देता है. इसके बाद वह मंदिर से बाहर निकल जाता है.

मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहम्मद अंसारी के रूप में की है. फिलहाल उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है.

मानसिक स्वास्थ्य का इलाज करा रहा है आरोपी

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद अंसारी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहा है और उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बीजेपी ने सरकार पर साधा निशाना

घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य सरकार की आलोचना की. पार्टी ने इस घटना को मंदिर और देवी की मूर्ति पर हमला बताते हुए कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया.

तेलंगाना बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर कहा कि राज्य में हिंदू मंदिरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार वोट बैंक की राजनीति में व्यस्त है और मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है.

बीजेपी नेताओं ने की सख्त कार्रवाई की मांग

तेलंगाना बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने आरोप लगाया कि आरोपी मंदिर में घुसा, धार्मिक नारे लगाए और देवी की मूर्ति के सामने टहनियां फेंककर अपमान करने की कोशिश की. उन्होंने इस घटना के लिए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया.

वहीं, तेलंगाना विधानसभा में बीजेपी के फ्लोर लीडर अल्लेटी महेश्वर रेड्डी ने भी घटना की कड़ी निंदा की. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के कार्यकाल में राज्य में मंदिरों में तोड़फोड़ और कथित अपवित्रीकरण की 15 से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2026 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).