बॉलीवुड

Priyanka Chopra ने मुंबई में अपनी 7 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी बेची: Reports

प्रियंका चोपड़ा की ये दोनों प्रॉपर्टी मुंबई के वर्सोवा इलाके में मौजूद राज क्लासिक बिल्डिंग में थी. इस बिल्डिंग के 7वें फ्लोर पर प्रियंका चोपड़ा के 2 अपार्टमेंट थे. जिसमें से एक की कीमत 4 करोड़ थी जबकि दूसरे की 3 करोड़ रुपए थी.

Priyanka Chopra ने मुंबई में अपनी 7 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी बेची: Reports
प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Twitter)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपना ज्यादा समय अमेरिका (America) में ही बिता रही हैं. शादी के बाद लगभग वो पूरी तरह से वहां शिफ्ट हो चुकी हैं. जबकि यहां मौजूद उनकी प्रॉपर्टी का ज्यादा इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है और वो बंद पड़ी हुई हैं. ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मुंबई (Mumbai) में मौजूद 2 प्रॉपर्टी को बेच दिया है. प्रियंका ने अपनी दोनों प्रॉपर्टी को 7 करोड़ रुपए में बेचा है. ये डील इस साल मार्च महीने में हुई थी. जिसके बाद अब जाकर पूरी खबर सामने आई है.

रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की ये दोनों प्रॉपर्टी मुंबई के वर्सोवा इलाके में मौजूद राज क्लासिक बिल्डिंग में थी. इस बिल्डिंग के 7वें फ्लोर पर प्रियंका चोपड़ा के 2 अपार्टमेंट थे. जिसमें से एक की कीमत 4 करोड़ थी जबकि दूसरे की 3 करोड़ रुपए थी. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रियंका ने मुम्बई के ओशिवारा इलाके में मौजूद ऑफिस प्रॉपर्टी को लीज़ पर दे दिया है. उनका ऑफिस 2040 स्क्वायर फ़ीट में फैला हुआ है. इसे रेंट पर देकर प्रियंका को 2.11 लाख रूपये का किराया मिल रहा है.

इससे पहले खबर आई थी कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मिलकर लॉस एंजिलिस में 200 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी थी. जिसके बाद ये खबर आग की तरह फैल गई थी. फिलहाल प्रियंका इंग्लैंड में हैं जहां वो अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2021 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).