Isha Rikhi Visits Mahakaleshwar Temple: बिग बॉस 20 से बाहर आने के बाद ईशा रिखी ने किए महाकाल के दर्शन, उज्जैन पहुंचकर लिया बाबा का आशीर्वाद
'बिग बॉस 20' से बाहर आने के बाद ईशा रिखी ने सबसे पहले महाकाल के दरबार में माथा टेका. माना जा रहा है कि उन्होंने अपने आने वाले प्रोफेशनल और निजी जीवन की नई शुरुआत से पहले बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया.
Bigg Boss 20 Contestant Isha Rikhi Visits Mahakaleshwar Temple: 'बिग बॉस 20' का सफर खत्म होने के बाद अभिनेत्री ईशा रिखी मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं. यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और अपने नए जीवन अध्याय की शुरुआत भगवान शिव के आशीर्वाद के साथ की. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
महाकाल मंदिर में पूजा करती नजर आईं ईशा रिखी
वायरल वीडियो में ईशा रिखी पारंपरिक परिधान में महाकाल मंदिर के गर्भगृह के पास दर्शन करती नजर आ रही हैं. उन्होंने श्रद्धा के साथ भगवान महाकाल की पूजा की और आशीर्वाद लिया. वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनके इस आध्यात्मिक अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
After her Bigg Boss 20 journey, Isha Rikhi visits Mahakaleshwar Temple in Ujjain to seek the blessings of Mahakal 🙏✨ A peaceful, spiritual start to her new chapter. #ViralBhayani #IshaRikhi #Mahakal #Ujjain #BiggBoss20 pic.twitter.com/hxegMRRsIi
— Viral Bhayani (@viralbhayani77) October 6, 2026
Isha Rikhi heads to Ujjain after her Bigg Boss 20 journey and seeks divine blessings for everything that lies ahead.❤️@isharikhi #IshaRikhi #Mahakal #Ujjain #BiggBoss20 #Blessings #viraltv pic.twitter.com/Sf035pmUBl
— VIRAL TV (@imviraltv) October 6, 2026
बिग बॉस 20 के बाद नई शुरुआत
'बिग बॉस 20' से बाहर आने के बाद ईशा रिखी ने सबसे पहले महाकाल के दरबार में माथा टेका. माना जा रहा है कि उन्होंने अपने आने वाले प्रोफेशनल और निजी जीवन की नई शुरुआत से पहले बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2026 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

