Goregaon Dog Attack Video: मुंबई के गोरेगांव में स्कूल में चौकीदार पर कुत्ते ने अचानक किया हमला; कंधे पर चढ़कर काटा
मुंबई के गोरेगांव वेस्ट में आवारा कुत्ते के हमले का वीडियो सामने आया है. जिसमें एक स्कूल सिक्योरिटी गार्ड कुत्ते के हमले से घायल हो गया. गार्ड को कंधे पर काफी चोट आई है. यह घटना 11 दिसंबर को सुबह करीब 9.40 बजे सिद्धार्थ नगर के आदर्श विद्यालय में हुई, जो वहां लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई...
मुंबई, 12 दिसंबर: मुंबई (Mumbai) के गोरेगांव (Goregaon) वेस्ट में आवारा कुत्ते के हमले का वीडियो सामने आया है. जिसमें एक स्कूल सिक्योरिटी गार्ड कुत्ते के हमले से घायल हो गया. गार्ड को कंधे पर काफी चोट आई है. यह घटना 11 दिसंबर को सुबह करीब 9.40 बजे सिद्धार्थ नगर के आदर्श विद्यालय में हुई, जो वहां लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि गार्ड स्कूल में चलता हुआ दिखाई दे रहा है, तभी एक कुत्ता आकर अचानक गार्ड के कंधे पर लटक जाता है. बहुत ही संघर्ष के बाद गार्ड कुत्ते को भगाता है. मुंबई में कुत्ते के हमलों का यह पहला मामला नहीं इसे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं. इस हमले के बाद से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है. यह भी पढ़ें: Karnataka Rottweiler Attack: कर्नाटक के दावणगेरे में रॉटवाइलर के हमले से महिला की मौत, कुत्ते का मालिक गिरफ्तार
मुंबई के गोरेगांव में स्कूल में चौकीदार पर कुत्ते ने अचानक किया हमला
सिद्धार्थ नगर, गोरेगांव पश्चिम में आवारा कुत्तों का आतंक!
आवारा कुत्तों के हमले से स्थानीय लोग दहशत में हैं। आदर्श विद्यालय स्कूल के पास कुत्ते राहगीरों पर अचानक हमला कर रहे हैं, जिससे कई लोग घायल हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ते को सिक्योरिटी गार्ड पर हमला करते देखा गया। pic.twitter.com/LoDX1910QV
— Aman Kumar Dube (@Aman_Journo) December 12, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2025 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

