BREAKING: सिद्धू मूसेवाला के घर फिर गूंजी किलकारी, मां चरण कौर ने दिया बेटे को जन्म, देखें पहली तस्वीर
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर एक बार फिर किलकारी गूंज उठी. सिद्धू की माँ चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है. मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है.
दिवंगत सिंगर Sidhu Moosewala के फैंस के लिए खुशखबरी है, उनके पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है कि जिसमें उन्होंने बच्चे को गोद में लिया हुआ है. कुछ दिनों से मीडिया में ये खबर चल रही थी, मुसेवाला की मां आईवीएफ के जरिये बच्चे को जन्म देगी, हालांकि मुसेवाला के परिवार ने इसे अफवाह करार दिया था. सिद्धू की माँ चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है. मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है.
लंबे समय बाद परिवार में खुशियां आईं
29 मई 2022 को सिद्धू मूस वाला का निधन हो गया. लोकप्रिय गायक और रैपर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसवाला की मानसा के जवाहर गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे. अब लंबे समय बाद एक बार फिर से सिद्धू मूसे वाला के घर खुशियों ने दस्तक दी है. यह भी पढ़े :
देखें फोटो :
#SidhuMooseWala father Balkaur Singh shares a picture on social media that they are blessed with a baby boy. pic.twitter.com/tfbjRdIqvO
— Akashdeep Thind (@thind_akashdeep) March 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2024 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

