News

VIDEO: शराब के नशे में टूटे पहिए के साथ ही कार चलाने लगा ड्राइवर, पुणे के कोरेगांव का वीडियो आया सामने

पुणे के कोरेगांव पार्क के पास एक युवक नशे की हालत में कार दौड़ा रहा था. लेकिन सबसे हैरानी वाली बात ये है की कार का पहिया टूटा हुआ था.

VIDEO: शराब के नशे में टूटे पहिए के साथ ही कार चलाने लगा ड्राइवर, पुणे के कोरेगांव का वीडियो आया सामने
The driver drove the car with a broken wheel (Credit-@nedricknews)

Pune News: पुणे (Pune) के कोरेगांव पार्क (Koregaon Park) क्षेत्र में एक बेहद खतरनाक स्थिति तब पैदा हो गई जब एक युवक नशे की हालत में अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ा रहा था. हैरानी की बात यह रही कि कार का पहिया टूटा हुआ था, फिर भी वह लगातार हाई स्पीड (High-Speed Drive) कर रहा था. यह हरकत राहगीरों और अन्य वाहनों के लिए बड़ा खतरा बन गई.घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पता चला कि स्थानीय नागरिक सत्यजीत सरवडे ने अपनी समझदारी दिखाते हुए गाड़ी का पीछा किया.उन्होंने कुछ दूर तक कार को ट्रैक किया और आखिरकार उस बेकाबू वाहन को रोकने में सफल रहे. इसके बाद सरवडे ने तुरंत ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Pune Car Accident: पुणे में तेज रफ़्तार कार का एक्सीडेंट, दो चचेरे भाइयों की मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी; देखें VIDEO

टूटे पहिए के साथ चालक ने चलाई कार

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2025 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).