कर्नाटक के चित्रदुर्ग में भीषण सड़क हादसा, 17 लोगों की मौत की खबर
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर लॉरी ने बस को टक्कर मार दी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई.
गुरुवार सुबह कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के गोरलाथु गांव के पास एक लॉरी से टक्कर के बाद एक निजी बस में आग लग गई, जिसमें कम से कम 17 लोग जलकर मरने की खबर है. हालांकि, आधिकारिक आंकड़ा अभी तक आया नही है. प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर लॉरी ने बस को टक्कर मार दी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई.
आग लगने से 17 से ज़्यादा यात्रीयों के ज़िंदा जलने की खबर है, जिससे यह हाल के समय में इस इलाके में सबसे भयानक सड़क हादसों में से एक बन गया है. इमरजेंसी सर्विस मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान चलाया गया, जबकि अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. राहत कार्य भी जारी है.
#Karnataka | A horrific accident on National Highway 48 near Gorlathu village in Hiriyur taluk of #Chitradurga district claimed more than 17 lives after a private sleeper coach bus caught fire following a collision with a lorry. The bus, operated by Seabird Travels and travelling… pic.twitter.com/XTx7IQozYv
— News9 (@News9Tweets) December 25, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2025 07:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

