क्रिकेट

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा और महज 31 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 15.3 ओवर में महज 107 रन बनाकर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जॉर्ज लिंडे ने सबसे ज्यादा 33 रनों की धुआंधार पारी खेली.

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड
दक्षिण अफ़्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 2nd T20I Match Scorecard Update: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 17 मार्च को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैमिल्टन (Hamilton) के सेडॉन पार्क (Seddon Park) में खेला गया. दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम भी बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, डेवोन कॉनवे ने खेली धमाकेदार पारी ; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 175 रन बनाई. न्यूजीलैंड की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 60 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के दौरान डेवोन कॉनवे ने 49 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए. डेवोन कॉनवे के अलावा जोश क्लार्कसन ने 26 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम को कप्तान केशव महाराज ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से वियान मूल्डर ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. वियान मूल्डर के अलावा गेराल्ड कोएत्ज़ी, जेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे और ओटनील बार्टमैन ने एक-एक विकेट चटकाए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 176 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा और महज 31 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 15.3 ओवर में महज 107 रन बनाकर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जॉर्ज लिंडे ने सबसे ज्यादा 33 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान जॉर्ज लिंडे ने महज 12 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाए. जॉर्ज लिंडे के अलावा रुबिन हरमन ने 19 रन बटोरे.

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम को बेन सियर्स ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन और बेन सियर्स ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. लॉकी फर्ग्यूसन और बेन सियर्स के अलावा कप्तान मिशेल सेंटनर ने दो विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला शुक्रवार यानी 20 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 175/6, 20 ओवर (डेवोन कॉनवे 60 रन, टॉम लैथम 11 रन, टिम रॉबिन्सन 1 रन, निक केली 21 रन, मिशेल सेंटनर 20 रन, जेम्स नीशम 8 रन, कोल मैककोन्ची नाबाद 18 रन और जोश क्लार्कसन नाबाद 26 रन.)

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी: (वियान मूल्डर 2 विकेट, जेराल्ड कोएत्ज़ी 1 विकेट, केशव महाराज 1 विकेट, जॉर्ज लिंडे 1 विकेट और ओटनील बार्टमैन 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी: 107/10, 15.3 ओवर (वियान मुल्डर 16 रन, कॉनर एस्टरहुइज़न 8 रन, टोनी डी ज़ोरज़ी 1 रन, रुबिन हरमन 19 रन, जेसन स्मिथ 12 रन, डियान फॉरेस्टर 10 रन, जॉर्ज लिंडे 33 रन, गेराल्ड कोएत्ज़ी 2 रन, केशव महाराज 0 रन, नकोबानी मोकोएना 0 रन और ओटनील बार्टमैन नाबाद 0 रन.)

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (लॉकी फर्ग्यूसन 3 विकेट, बेन सियर्स 3 विकेट, मिशेल सेंटनर 2 विकेट, कोल मैककोन्ची 1विकेट और जेम्स नीशम 1 विकेट).

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2026 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).