Delhi Capitals vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 62nd Match Date And Time Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 62वां मुकाबला कल यानी 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (DC vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 5 में हार मिली है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 में जीत और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की कमान यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 62वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. ये मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 12 मैच खेले हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पांच मुकाबलों में जीत और सात मैच में हार मिली है. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन में अब तक 11 मैच खेले हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स की टीम को छह मुकाबलों में जीत और पांच मैचों में हार मिली है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (DC vs RR Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 31 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. दिल्ली कैपिटल्स को 16 मैच में जीत मिली है. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम 15 मुकाबले अपने नाम कर पाई है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए एकमात्र मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की थी. राजस्थान रॉयल्स ने आखिरी बार दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2024 में हराया था.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच 62वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (DC vs RR 62nd Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला कल यानी 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (DC vs RR 62nd Match Live TV Channel Telecast In India)
आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला कल यानी 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch DC vs RR 62nd Match Live Streaming In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला कल यानी 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs RR 62nd T20 Match Playing Prediction)
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी.
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा.
नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.











QuickLY