Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 61st Match Date And Time Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 61वां मुकाबला कल यानी 17 मई को पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (PBKS vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamshala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 8 में जीत और 4 में हार मिली है. वहीं, पंजाब किंग्स ने 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: KKR vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 61वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. ये मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स ने अब तक 11 मैच खेले हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स की टीम को छह मुकाबलों में जीत और पांच मैच में हार मिली है. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस सीजन में अब तक 12 मैच खेले हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को आठ मुकाबलों में जीत और चार मैचों में हार मिली है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (PBKS vs RCB Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 37 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 19 मैच में जीत मिली है. जबकि, पंजाब किंग्स की टीम 18 मुकाबले अपने नाम कर पाई है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह पहला मैच होगा. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच कुल 4 मुकाबले खेले गए थे. इनमें से 3 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते थे, जबकि एक मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत मिली थी.
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 61वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (PBKS vs RCB 61st Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला कल यानी 17 मई को पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (PBKS vs RCB 61st Match Live TV Channel Telecast In India)
आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला कल यानी 17 मई को पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch PBKS vs RCB 61st Match Live Streaming In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला कल यानी 17 मई को पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PBKS vs RCB 61st T20 Match Playing Prediction)
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, राशिख सलाम डार, जैकब डफी और जोश हेजलवुड.
नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.











QuickLY