Hong Kong Sixes 2026: यहां जाने होंग कोंग सिक्सस का इतिहास, नियम, फॉर्मेट, टीमें, स्क्वाड और विनर्स लिस्ट, यहां जानें टूर्नामेंट से जुड़ी हर बड़ी जानकारी
पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट के सबसे सफल देशों में शामिल हैं, जबकि भारत ने 2005 में पहली और अब तक की अपनी एकमात्र ट्रॉफी जीती थी. इस बार भी भारतीय टीम से खिताब जीतने की उम्मीदें काफी ज्यादा रहेंगी.
Hong Kong Sixes 2026: दुनिया के सबसे रोमांचक और तेज़ रफ्तार क्रिकेट टूर्नामेंटों में से एक हांगकांग सिक्सेस 2026 एक बार फिर धमाकेदार अंदाज में वापसी कर रहा है. छह खिलाड़ियों वाली इस अनोखी प्रतियोगिता में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका जैसी दिग्गज टीमें हिस्सा लेंगी. इस बार टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक खेला जाएगा. टीम इंडिया भी आईपीएल के कई अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी. आइए जानते हैं हांगकांग सिक्सेस 2026 का इतिहास, नियम, फॉर्मेट, टीमें, स्क्वाड और अब तक के सभी विजेताओं की पूरी जानकारी.
क्या है Hong Kong Sixes टूर्नामेंट?
हांगकांग सिक्सेस दुनिया के सबसे अनोखे क्रिकेट टूर्नामेंटों में से एक है, जिसमें प्रत्येक टीम में केवल छह खिलाड़ी होते हैं. इसका आयोजन आमतौर पर कोवलून क्रिकेट क्लब में किया जाता है. टूर्नामेंट का आयोजन क्रिकेट हांगकांग करता है और इसे आईसीसी की मान्यता प्राप्त है.
इस प्रतियोगिता की शुरुआत 1992 में हुई थी और 2017 तक इसका नियमित आयोजन हुआ. इसके बाद सात साल के अंतराल के बाद 2024 में इसकी वापसी हुई. इस टूर्नामेंट में शेन वॉर्न, वसीम अकरम, ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले चुके हैं.
Hong Kong Sixes 2026 के नियम
- प्रत्येक टीम में 6 खिलाड़ी होंगे.
- हर मुकाबले में दोनों टीमों को अधिकतम 5-5 ओवर खेलने होंगे.
- फाइनल मुकाबले में प्रत्येक टीम 8 गेंदों के 5 ओवर खेलेगी.
- विकेटकीपर को छोड़कर हर खिलाड़ी को एक ओवर गेंदबाजी करना अनिवार्य होगा.
- वाइड और नो-बॉल पर 2 रन की पेनाल्टी मिलेगी.
- 5 विकेट गिरने के बाद आखिरी बल्लेबाज बल्लेबाजी जारी रखेगा, जबकि पांचवां आउट बल्लेबाज रनर बनेगा.
- बल्लेबाज 31 रन पूरे करते ही रिटायर हो जाएगा, लेकिन जरूरत पड़ने पर दोबारा बल्लेबाजी कर सकता है.
- हर मैच 45 मिनट के भीतर समाप्त होगा.
Hong Kong Sixes 2026 का फॉर्मेट
ग्रुप स्टेज में सभी टीमें अपने-अपने पूल में राउंड-रॉबिन फॉर्मेट के तहत मुकाबले खेलेंगी. प्रत्येक पूल की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. इसके बाद नॉकआउट मुकाबलों के जरिए चैंपियन का फैसला होगा. वहीं बाहर होने वाली टीमें प्लेट और बाउल मुकाबले खेलेंगी.
Hong Kong Sixes 2026 की टीमें और ग्रुप
पूल A: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, हांगकांग चीन.
पूल B: श्रीलंका, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड.
पूल C: भारत, पाकिस्तान, यूएई.
पूल D: दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, ओमान.
Hong Kong Sixes 2026 स्क्वाड
भारत: भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, नीतीश राणा, शशांक सिंह, टी. नटराजन, राहुल त्रिपाठी, राहुल तेवतिया.
ऑस्ट्रेलिया: क्रिस ग्रीन (कप्तान), जैक वुड, मैक्स ब्रायंट, निक हॉब्सन, एलेक्स रॉस, मैट केली, केन रिचर्डसन.
इंग्लैंड: घोषित होना बाकी.
हांगकांग चीन: यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, अंशुमन राठ, एहसान खान, मोहम्मद ऐजाज़, मोहम्मद निजाकत खान, नस्रुल्ला राणा.
बांग्लादेश: अबू हैदर (कप्तान), सामियुन बसीर, चौधरी एमडी रिजवान, मृत्तुंजय चौधरी, अहरार अमीन, सब्बीर रहमान, हबीबुर रहमान, सोहान.
स्कॉटलैंड: घोषित होना बाकी.
श्रीलंका: संगीत कूराय (कप्तान), सचिता जयतिलके, मोविन सुबासिंघे, रविंदु फर्नांडो, विशेन हलामबागे, मुदिथा लक्षण, चमिंदु विजेसिंघे.
पाकिस्तान: मोहम्मद अब्बास अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अहमद दानियाल, मोहम्मद इरफान, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद शहजाद, साद मसूद.
यूएई: खालिस शाह (कप्तान), जाहिद अली, मोहम्मद फारूक, अंश टंडन, मारूफ मर्चेंट, मोहम्मद फराजुद्दीन, मोहम्मद जुहैब.
अफगानिस्तान: घोषित होना बाकी.
ओमान: घोषित होना बाकी.
दक्षिण अफ्रीका: जोरिच वान शाल्कविक (कप्तान), स्टीव स्टोल्क, अब्दुल्ला बायूमी, अयाबुलेला गकामाने, अलिंडिले म्हलेट्यवा, हीथ रिचर्ड्स, ब्लेक सिम्पसन.
Hong Kong Sixes के विजेता (1992-2025)
1992 पाकिस्तान भारत
1993 इंग्लैंड श्रीलंका
1994 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया
1995 दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड
1996 वेस्टइंडीज भारत
1997 पाकिस्तान इंग्लैंड
2001 पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका
2002 पाकिस्तान इंग्लैंड
2003 इंग्लैंड पाकिस्तान
2004 इंग्लैंड श्रीलंका
2005 भारत वेस्टइंडीज
2006 दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान
2007 श्रीलंका ऑल स्टार्स
2008 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया
2009 दक्षिण अफ्रीका हांगकांग
2010 ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान
2011 पाकिस्तान इंग्लैंड
2012 दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान
2017 दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान
2024 श्रीलंका पाकिस्तान
2025 पाकिस्तान कुवैत
पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट के सबसे सफल देशों में शामिल हैं, जबकि भारत ने 2005 में पहली और अब तक की अपनी एकमात्र ट्रॉफी जीती थी. इस बार भी भारतीय टीम से खिताब जीतने की उम्मीदें काफी ज्यादा रहेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2026 06:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

