Kolkata Knight Riders Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 60th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 60वां मुकाबला आज यानी 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस (KKR vs GT) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के हाथों में है, जबकि गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 6 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें गुजरात टाइटंस की टीम 4 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा था. ऐसे में ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि गुजरात टाइटंस का पलड़ा केकेआर के खिलाफ काफी भारी रहा है.
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस सीजन में संतुलित नजर आ रही है. टीम के पास फिन एलन और कैमरून ग्रीन जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह और रोवमैन पॉवेल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर पारी संभाल सकते हैं. स्पिन गेंदबाजी की कमान सुनील नारायण के कंधों पर होगी. दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है. शुभमन गिल और साई सुदर्शन टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में राशिद खान और कागिसो रबाडा अहम भूमिका निभा सकते हैं.
इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 247 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने सबसे ज्यादा 93 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान फिन एलन ने महज 35 गेंदों पर चार चौके और 10 छक्के लगाए. फिन एलन के अलावा अंगकृष रघुवंशी ने नाबाद 82 रन बनाए.
दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम को मोहम्मद सिराज ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद सिराज और रविश्रीनिवासन साई किशोर ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद सिराज और रविश्रीनिवासन साई किशोर के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. गुजरात टाइटंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 248 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी: 247/2, 20 ओवर (अजिंक्य रहाणे 14 रन, फिन एलन 93 रन, अंगकृष रघुवंशी नाबाद 82 रन और कैमरून ग्रीन नाबाद 52 रन.)
गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी: (मोहम्मद सिराज 1 विकेट और रविश्रीनिवासन साई किशोर 1 विकेट).
नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.











QuickLY