KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 60th Match Stats And Preview Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 60वां मुकाबला आज यानी 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस (KKR vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 8 में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 में जीत मिली है, जबकि 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 60वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा. ये मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 10 मैच खेले हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को चार मुकाबलों में जीत और छह मैच में हार मिली है. दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम ने इस सीजन में अब तक 12 मैच खेले हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस की टीम को आठ मुकाबलों में जीत और चार मैचों में हार मिली है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (KKR vs GT Head To Head)

टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक छह मुकाबले हुए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है. गुजरात टाइटंस को चार मैच में जीत मिली है. जबकि, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सिर्फ एक मुकाबला अपने नाम कर पाई है. एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया था. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 39 रन से हराया था. आईपीएल 2023 में दोनों टीमों के बीच आखिरी बार कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से जीत मिली थी.

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम वापसी करना चाहेगी. कप्तान अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी और सुनील नरेन अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और उसने लगातार 5 मुकाबले जीते हैं. कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन बल्लेबाजी में टीम की ताकत होंगे. गेंदबाजी में कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Eden Gardens Stadium Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला आज यानी 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से तैयार की गई है. इस पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिन गेंदबाज हावी होने लगते हैं. बल्लेबाजों के लिए भी यह पिच काफी मददगार मानी जाती है. अगर कोई बल्लेबाज शुरुआत में सेट हो जाए तो यहां बड़े-बड़े शॉट्स आसानी से लगाए जा सकते हैं. मैदान की तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को और फायदा पहुंचाती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है.

कोलकाता का मौसम (Kolkata Weather Update)

टाटा आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला आज यानी 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के अनुसार, 16 मई को कोलकाता का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है. बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. मुकाबला रात में खेला जाएगा, ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी से ज्यादा परेशानी नहीं होगी.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (KKR vs GT Match Key Players To Watch Out)

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अंगकृष रघुवंशी ने पिछले 10 मैचों में 32.11 की औसत और 134.41 की स्ट्राइक रेट से 289 रन बनाए हैं. वहीं, रिंकू सिंह ने पिछले 10 मैचों में 147.95 की स्ट्राइक रेट से 253 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी ने पिछले 9 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं. गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल ने पिछले 10 मैचों में 42.8 की औसत से 428 रन बनाए हैं. वहीं, कागिसो रबाडा ने पिछले 10 मैचों में 18 विकेट चटकाए हैं.

कब और कहां देखें मुकाबला? (KKR vs GT Live Streaming And Telecast Details)

कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs GT 60th T20 Match Playing Prediction)

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकुल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज.

नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.