क्रिकेट

Tilak Verma And Nitish Kumar Reddy New Milestone: तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी ने मारी विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के खास क्लब में एंट्री, जानिए कौन सा रिकॉर्ड किया अपने नाम

इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने 20 गेंदों में 1 चौका और 4 छक्कों की बदौलत 41 रनों की पारी खेली. भारत के लिए सबसे ज्यादा रन संजू सैमसन ने बनाए.

Tilak Verma And Nitish Kumar Reddy New Milestone: तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी ने मारी विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के खास क्लब में एंट्री, जानिए कौन सा रिकॉर्ड किया अपने नाम

Tilak Verma And Nitish Kumar Reddy New Milestone: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि, दोनों बल्लेबाज टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके. इसके बावजूद तिलक और नीतीश ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दोनों खिलाड़ियों ने विराट कोहली-हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव-अक्षर पटेल जैसे स्टार खिलाड़ियों के खास क्लब में एंट्री कर ली. आइए जानते हैं आखिर दोनों ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया.

हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया 19.3 ओवर में 223 रन पर सिमट गई और उसे 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारत के लिए तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने अंतिम ओवरों में तेज बल्लेबाजी की, लेकिन उनकी शानदार पारियां भी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकीं.

तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी के बीच हुई 70 रनों की साझेदारी

तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने छठे विकेट के लिए 32 गेंदों में 70 रनों की शानदार साझेदारी की. इस दौरान तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 25 रन, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 16 गेंदों में 33 रन जोड़े. इस साझेदारी के साथ दोनों बल्लेबाज भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छठे विकेट या उससे नीचे सबसे बड़ी साझेदारियां करने वाली जोड़ियों की सूची में शामिल हो गए.

इस मामले में दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल को छोड़ा पीछे

तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी की जोड़ी अब भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छठे विकेट या उससे नीचे सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली जोड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. दोनों ने दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल की 68 रनों की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया, जो साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में आई थी.

इसके साथ ही तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने विराट कोहली-हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव-अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों के खास क्लब में भी जगह बना ली. भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छठे विकेट या उससे नीचे सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल के नाम है.

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए छठे विकेट या उससे नीचे सबसे बड़ी साझेदारियां

91 - सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल बनाम श्रीलंका, पुणे, 2023

87 - शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या बनाम इंग्लैंड, पुणे, 2025

70 - विराट कोहली, हार्दिक पांड्या बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2021

70 - नीतीश कुमार रेड्डी, तिलक वर्मा बनाम वेस्टइंडीज, हैदराबाद, 2026

68* - दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल बनाम श्रीलंका, मुंबई, 2023

इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने 20 गेंदों में 1 चौका और 4 छक्कों की बदौलत 41 रनों की पारी खेली. भारत के लिए सबसे ज्यादा रन संजू सैमसन ने बनाए. उन्होंने 23 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 52 रनों की शानदार पारी खेली.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2026 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).