Halloween 2026: JioHotstar के Peacock Hub पर स्ट्रीम होगी हॉरर फिल्म 'Obsession', जानें कब और कहां देख सकेंगे अनकट वर्जन
अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और हैलोवीन के मौके पर कुछ अलग और डरावना देखने का प्लान बना रहे हैं, तो 'Obsession' आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है. अनकट वर्जन के साथ यह फिल्म दर्शकों को पहले से ज्यादा सस्पेंस और डर का अनुभव देने का वादा करती है.
Halloween 2026: इस हैलोवीन डर और रोमांच का डोज़ बढ़ाने के लिए JioHotstar का Peacock Hub अपनी चर्चित हॉरर फिल्म 'Obsession' लेकर आ रहा है. यह फिल्म 30 अक्टूबर से भारत में JioHotstar के Peacock Hub पर विशेष रूप से स्ट्रीम होगी. करी बार्कर (Curry Barker) के निर्देशन में बनी इस हॉरर फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी दर्शकों का ध्यान खींचा था. फिल्म में इंडे नवरेट (Inde Navarrette) और माइकल जॉनस्टन (Michael Johnston) मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं.
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका Original Uncut Version यानी बिना किसी कट वाला संस्करण OTT पर रिलीज किया जाएगा. इससे दर्शकों को फिल्म का पूरा और पहले से भी ज्यादा रोमांचक अनुभव मिलेगा. इसके अलावा यह फिल्म अंग्रेज़ी और हिंदी, दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी.
JioHotstar ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फिल्म की डिजिटल रिलीज डेट की घोषणा की है. पोस्ट में लिखा गया, "इंतजार खत्म हुआ! इस हैलोवीन, एक ख्वाहिश सब कुछ बदल सकती है. Obsession: The Original Uncut Version 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे से JioHotstar के Peacock Hub पर स्ट्रीम होगी. अंग्रेज़ी और हिंदी में उपलब्ध."
अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और हैलोवीन के मौके पर कुछ अलग और डरावना देखने का प्लान बना रहे हैं, तो 'Obsession' आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है. अनकट वर्जन के साथ यह फिल्म दर्शकों को पहले से ज्यादा सस्पेंस और डर का अनुभव देने का वादा करती है. 30 अक्टूबर की शाम 7 बजे से आप इस फिल्म का आनंद JioHotstar के Peacock Hub पर ले सकेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2026 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

