Krithi Shetty Bollywood Debut: कृति शेट्टी का बॉलीवुड में बड़ा कदम, रोहित शेट्टी की रोमांटिक फिल्म ‘हम तेरे प्यार में’ की शूटिंग शुरू
फिल्म का निर्माण अभिषेक एस. व्यास और दीप्ति अग्रवाल कर रहे हैं, जबकि प्रियंका चौधरी सह-निर्माता की भूमिका निभा रही हैं. निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म दर्शकों को प्यार, भावनाओं और मनोरंजन से भरपूर एक यादगार सिनेमाई अनुभव देने का प्रयास करेगी.
Krithi Shetty Bollywood Debut: साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री कृति शेट्टी अब बॉलीवुड में अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं. रोहित शेट्टी और AVS Studios की प्रस्तुति में Tudip Entertainment के सहयोग से बन रही रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म ‘हम तेरे प्यार में’ की शूटिंग आज से शुरू हो गई है. यह फिल्म कृति शेट्टी के बहुप्रतीक्षित हिंदी सिनेमा डेब्यू के रूप में भी खास मानी जा रही है.
कृति शेट्टी ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है. अब वह इस खूबसूरत प्रेम कहानी के जरिए हिंदी दर्शकों के सामने एक नए अंदाज में नजर आएंगी. फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है.
फिल्म का निर्देशन विधि घोडगांवकर कर रही हैं. उन्होंने पिछले 17 वर्षों तक रोहित शेट्टी के मार्गदर्शन में काम किया है और अब ‘हम तेरे प्यार में’ के जरिए निर्देशन की कमान संभाल रही हैं. यह फिल्म उनके निर्देशन करियर का भी अहम पड़ाव मानी जा रही है.
फिल्म का निर्माण अभिषेक एस व्यास और दीप्ति अग्रवाल कर रहे हैं, जबकि प्रियंका चौधरी सह-निर्माता की भूमिका निभा रही हैं. निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म दर्शकों को प्यार, भावनाओं और मनोरंजन से भरपूर एक यादगार सिनेमाई अनुभव देने का प्रयास करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2026 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

