Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 59th Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 59वां मुकाबला 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (LSG vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन में अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 मैच में जीत और 8 में हार का सामना किया है. वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स ने 11 मैच खेले हैं, जिसमें 6 में जीत मिली है, जबकि 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 59वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से 15 मई को होगा. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन मुकाबले जीते हैं और आठ में हार झेली है. वहीं, रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने छह मुकाबले जीते हैं और पांच में हार का सामना किया है. अब लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स इकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स हेड टू हेड (LSG vs CSK Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को भी 3 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया था. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीत दर्ज की थी.
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस मुकाबले में सम्मान के लिए खेलेगी. बल्लेबाजी में निकोलस पूरन, ऋषभ पंत और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव टीम को मजबूती देंगे. दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम शानदार लय में नजर आ रही है. बल्लेबाजी में संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और नूर अहमद टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (LSG vs CSK Match Winner Prediction)
बता दें कि इस मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. मौजूदा फॉर्म और संतुलित टीम संयोजन को देखते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स को बढ़त मिल सकती है. हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी मजबूत टीम को उसके घरेलू मैदान पर हल्के में नहीं लिया जा सकता.
लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत की संभावना: 44%
चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत की संभावना: 56%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LSG vs CSK 59th T20 Match Playing Prediction)
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव.
चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, अकील होसेन, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, नूर अहमद और मुकेश चौधरी.
नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY