Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 59th Match Date And Time Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 59वां मुकाबला कल यानी 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (LSG vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन में अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 8 में हार मिली है. वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स ने 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर बेहतर प्रदर्शन करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 59वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा. ये मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 11 मैच खेले हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को तीन मुकाबलों में जीत और आठ मैच में हार मिली है. दूसरी तरफ, चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने इस सीजन में अब तक 11 मैच खेले हैं. इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को छह मुकाबलों में जीत और पांच मैचों में हार मिली है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स हेड टू हेड (LSG vs CSK Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. चेन्नई सुपरकिंग्स को 3 मैच में जीत मिली है. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने भी 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं. एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया था. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मैच होगा. पहले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया था. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से जीत मिली थी.
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में टीम अपने बचे हुए मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. कप्तान ऋषभ पंत और निकोलस पूरन से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और नूर अहमद से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 59वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (LSG vs CSK 59th Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला कल यानी 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (LSG vs CSK 59th Match Live TV Channel Telecast In India)
आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला कल यानी 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch LSG vs CSK 59th Match Live Streaming In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला कल यानी 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LSG vs CSK 59th T20 Match Playing Prediction)
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव.
चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, अकील होसेन, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, नूर अहमद और मुकेश चौधरी.
नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.










QuickLY