LSG vs CSK Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 59th Match Stats: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 59वां मुकाबला आज यानी 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (LSG vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन में अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 8 में हार का सामना किया है. वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स ने 11 मैच खेले हैं, जिसमें 6 में जीत मिली है, जबकि 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर सीजन में बेहतर स्थिति हासिल करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 59वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा. ये मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 11 मैच खेले हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को तीन मुकाबलों में जीत और आठ मैच में हार मिली है. दूसरी तरफ, चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने इस सीजन में अब तक 11 मैच खेले हैं. इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को छह मुकाबलों में जीत और पांच मैचों में हार मिली है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स हेड टू हेड (LSG vs CSK Head To Head)

टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. चेन्नई सुपरकिंग्स को 3 मैच में जीत मिली है. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने भी 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं. एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया था. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया था. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से जीत मिली थी.

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. ऐसे में टीम अपने बचे हुए मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. कप्तान ऋषभ पंत और निकोलस पूरन से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और नूर अहमद से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

टाटा आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला आज यानी 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इकाना स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से तैयार की गई है. इस पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिन गेंदबाज हावी होने लगते हैं. पिछले कुछ मुकाबलों में यहां बल्लेबाजों ने भी जमकर रन बनाए हैं. पहले इस मैदान पर 200 रन का स्कोर मुश्किल माना जाता था, लेकिन अब बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स खेल रहे हैं. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 173 रन है. एक्यूवेदर के अनुसार, 15 मई को लखनऊ का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है. बारिश होने की 25 प्रतिशत संभावना है. पूरे दिन उमस भरा मौसम देखने को मिल सकता है.

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए संजू सैमसन ने इस सीजन में 11 पारियों में 53.75 की औसत और 169.29 की स्ट्राइक रेट के साथ 430 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 1 अर्धशतक निकला है. गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने 11 पारियों में 19 विकेट अपने नाम किए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्रिंस यादव ने 8.17 की इकॉनमी रेट से 16 विकेट चटकाए हैं. वहीं, निकोलस पूरन और ऋषभ पंत भी बल्लेबाजी में मैच का रुख बदल सकते हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LSG vs CSK 59th T20 Match Playing Prediction)

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव.

चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, अकील होसेन, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, नूर अहमद और मुकेश चौधरी.

नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.