KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 60th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 60वां मुकाबला 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस (KKR vs GT) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस सीजन में अपनी पांचवीं जीत हासिल कर ली हैं. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के हाथों में है, जबकि गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Kolkata Knight Riders Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 247 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने सबसे ज्यादा 93 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान फिन एलन ने महज 35 गेंदों पर चार चौके और 10 छक्के लगाए. फिन एलन के अलावा अंगकृष रघुवंशी ने नाबाद 82 रन बनाए.

दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम को मोहम्मद सिराज ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद सिराज और रविश्रीनिवासन साई किशोर ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद सिराज और रविश्रीनिवासन साई किशोर के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. गुजरात टाइटंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 248 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम का आगाज भी धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बोर्ड पर लगा दिए. गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में चार विकेट खोकर महज 218 रन ही बना सकीं. गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 85 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान शुभमन गिल ने महज 49 गेंदों पर पांच चौके और सात छक्के लगाए. शुभमन गिल के अलावा जोस बटलर ने 57 रन बटोरे.

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को सुनील नारायण ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सुनील नारायण ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. सुनील नारायण के अलावा कैमरून ग्रीन और सौरभ दुबे ने एक-एक विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी: 247/2, 20 ओवर (अजिंक्य रहाणे 14 रन, फिन एलन 93 रन, अंगकृष रघुवंशी नाबाद 82 रन और कैमरून ग्रीन नाबाद 52 रन.)

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी: (मोहम्मद सिराज 1 विकेट और रविश्रीनिवासन साई किशोर 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी: 218/4, 20 ओवर (साई सुदर्शन नाबाद 53 रन, शुभमन गिल 85 रन, निशांत सिंधु 1 रन, जोस बटलर 57 रन और राहुल तेवतिया 2 रन.)

कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी: (सुनील नारायण 2 विकेट, कैमरून ग्रीन 1 विकेट और सौरभ दुबे 1 विकेट).

नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.