IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पहले पायदान पर पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

IPL 2026 Points Table and Standings: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 11वां मुकाबला 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली हैं. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों दी पटखनी, भुवनेश्वर कुमार ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 250 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से टिम डेविड ने सबसे ज्यादा नाबाद 70 रनों की शानदार पारी खेली.

दूसरी तरफ, चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अंशुल कंबोज, शिवम दुबे और जेमी ओवरटन ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 251 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम 19.4 ओवर में 213 रन बनाकर सिमट गई. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सरफराज खान ने सबसे ज्यादा 50 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए.

क्या होता है नेट रन रेट (NRR)

नेट रन रेट यानी NRR किसी टीम के प्रदर्शन का अहम पैमाना होता है. यह इस बात से तय होता है कि टीम प्रति ओवर कितने रन बनाती है और कितने रन देती है.

अगर लीग स्टेज के अंत में दो या उससे ज्यादा टीमों के अंक बराबर होते हैं, तो NRR के आधार पर प्लेऑफ में जगह तय होती है.

टॉप-2 में रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं, जो उन्हें बड़ा फायदा देता है.

IPL 2026 अंक तालिका (IPL 2026 Points Table With NRR)

IPL 2026 अंक तालिका (अपडेटेड)

स्थान टीम मैच (M) जीत (W) हार (L) नेट रन रेट (NRR) अंक (Pts)
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 2 2 0 +2.501 4
2 राजस्थान रॉयल्स (RR) 2 2 0 +2.233 4
3 दिल्ली कैपिटल्स (DC) 2 2 0 +1.170 4
4 पंजाब किंग्स (PBKS) 2 2 0 +0.637 4
5 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 3 1 2 +0.275 2
6 मुंबई इंडियंस (MI) 2 1 1 -0.206 2
7 लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 2 1 1 -0.542 2
8 गुजरात टाइटंस (GT) 2 0 2 -0.424 0
9 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 2 0 2 -1.964 0
10 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 3 0 3 -2.517 0

टूर्नामेंट की जानकारी

आईपीएल 2026 का यह 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होकर 31 मई 2026 तक चलेगा. इस बार कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और पूरे टूर्नामेंट में 74 मुकाबले खेले जाएंगे.

फाइनल मुकाबला भी बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.