बॉलीवुड

'अश्लीलता की हदें पार': नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना भारत में बैन, विवाद के बाद यूट्यूब से भी हटाया गया

फिल्म 'केडी: द डेविल' के नए गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. अश्लील बोल और आपत्तिजनक दृश्यों के आरोपों के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नोटिस और भारी जन-आक्रोश के बीच मेकर्स ने इस गाने को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा दिया है.

'अश्लीलता की हदें पार': नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना भारत में बैन, विवाद के बाद यूट्यूब से भी हटाया गया
संजय दत्त, नोरा फतेही (Photo Credits: File Image)

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) और दिग्गज अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) के नए गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' (Sarke Chunar Teri Sarke) पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया गया है. फिल्म 'केडी: द डेविल' (KD: The Devil) के इस गाने को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया (Social Media) पर 'अश्लीलता' और 'द्विअर्थी संवाद' ('Obscenity' And 'Double Entendre') के गंभीर आरोप लग रहे थे. बढ़ते कानूनी दबाव और जनता के गुस्से को देखते हुए मेकर्स ने इस गाने के हिंदी (Hindi) और कन्नड़ (Kannada) दोनों वर्जन को यूट्यूब समेत सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म से हटा लिया है. यह भी पढ़ें: Tateeree Row: 'ततीरी' विवाद के बीच रैपर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी

कानूनी शिकंजा और मानवाधिकार आयोग का नोटिस

यह विवाद तब और गहरा गया जब एडवोकेट विनीत जिंदल ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में आरोप लगाया गया कि गाने के बोल 'अत्यंत अश्लील, कामुक और बच्चों के लिए हानिकारक' हैं.

इसके तुरंत बाद, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए मेकर्स को नोटिस जारी किया. दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में भी इस संबंध में एक अलग आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की गई है.

नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना भारत में बैन

मनोरंजन जगत में तीखी प्रतिक्रिया

गाने को लेकर केवल जनता ही नहीं, बल्कि फिल्म जगत की हस्तियों ने भी नाराजगी जताई है. प्रसिद्ध गायक अरमान मलिक ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर गाने की आलोचना करते हुए इसे 'कमर्शियल गीत लेखन का सबसे निचला स्तर' बताया. वहीं, अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने भी इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि 'बॉलीवुड ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी हैं' और इस तरह के कंटेंट पर सख्त लगाम लगाने की जरूरत है. यह भी पढ़ें: अरिजीत सिंह के बाद श्रेया घोषाल ने भी दिए प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक लेने के संकेत, कहा- 'मुझे भी विश्राम की जरूरत महसूस होती है'

क्या था विवाद का कारण?

यह गाना फिल्म में एक 'डांस बार' के बैकड्रॉप पर फिल्माया गया था. विवाद मुख्य रूप से इसके शुरुआती बोलों और नोरा फतेही के 'हुक स्टेप' को लेकर था. दर्शकों का कहना था कि गाने के बोल सीधे तौर पर यौन क्रियाओं का वर्णन करते हैं, जिसे 'डबल मीनिंग' का नाम देकर पेश किया गया है. संजय दत्त जैसे वरिष्ठ अभिनेता की मौजूदगी ने भी प्रशंसकों को निराश किया, जिन्होंने उनसे इस तरह के प्रोजेक्ट का हिस्सा न बनने की उम्मीद जताई थी.

मेकर्स का अगला कदम

ताजा जानकारी के अनुसार, फिल्म के निर्देशक प्रेम और केवीएन (KVN) प्रोडक्शंस अब इस गाने के एक नए वर्जन पर काम कर रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि नए गाने में विवादित बोलों को पूरी तरह बदल दिया जाएगा और दृश्यों में भी बदलाव किए जाएंगे, जिसके बाद इसे दोबारा रिलीज किया जा सकता है. फिल्म 'केडी: द डेविल' 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2026 05:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).