Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात साल 2018 में दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुई थी. दोनों की मुलाकात कुछ कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी और जल्द ही दोनों करीब आ गए. शुरुआत में दोनों के रिश्ते में लॉन्ग डिस्टेंस एक चुनौती था, क्योंकि सूरज दुबई में रहते थे और मौनी मुंबई में. इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे से मिलने के लिए लगातार यात्रा करते रहे.
Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: अभिनेत्री मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार ने आखिरकार अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी कर अपने अलग होने की पुष्टि की है. साथ ही मीडिया और लोगों से उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करने और प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है. Mouni Roy Hot Photos: टीवी की नागिन मौनी रॉय का डांस क्लास के बाहर दिखा हॉट अंदाज, देखें ये सेक्सी फोटोज
गुरुवार को मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया. इस पोस्ट में दोनों ने लिखा, “हमारी निजी जिंदगी में कुछ मीडिया वर्गों द्वारा की जा रही अनावश्यक और दखल देने वाली चर्चाओं से हमें निराशा हुई है. हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फैसला किया है और इस स्थिति को निजी और सौहार्दपूर्ण तरीके से संभालने के लिए समय ले रहे हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “हमारी निजी जिंदगी को लेकर झूठी कहानियां और गलत बातें फैलाई जा रही हैं, जो हमारे रिश्ते की सच्चाई को नहीं दर्शातीं. काफी सोच-विचार के बाद हमने अपनी बदलती प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए आपसी सम्मान और समझदारी के साथ अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है.”
पोस्ट में दोनों ने यह भी कहा कि वे आने वाले समय में अपनी दोस्ती को संजोकर रखना चाहेंगे. उन्होंने लिखा, “हम इस दौर को निजी तौर पर और समझदारी के साथ संभालने पर ध्यान दे रहे हैं. हमें उम्मीद है कि लोग हमारी प्राइवेसी का सम्मान करेंगे और इस मुश्किल समय में हमारा साथ देंगे.”
पोस्ट के कैप्शन में मौनी ने लिखा, “सभी से विनम्र अनुरोध है कि हमें प्राइवेसी और सम्मान दें और मेरे या सूरज के बारे में कोई गलत कहानी न फैलाएं. सभी मीडिया संस्थानों से भी अनुरोध है कि ऐसी खबरें चलाना बंद करें.”
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मौनी रॉय की निजी जिंदगी चर्चा में बनी हुई थी. सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया था कि मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद दोनों के अलग होने की अटकलें तेज हो गई थीं.
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात साल 2018 में दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुई थी. दोनों की मुलाकात कुछ कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी और जल्द ही दोनों करीब आ गए. शुरुआत में दोनों के रिश्ते में लॉन्ग डिस्टेंस एक चुनौती था, क्योंकि सूरज दुबई में रहते थे और मौनी मुंबई में. इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे से मिलने के लिए लगातार यात्रा करते रहे. आखिरकार साल 2022 में दोनों ने गोवा में मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार शादी रचाई थी. अब दोनों के अलग होने की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2026 10:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

