KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 60th Match Record And Milestone: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 60वां मुकाबला आज यानी 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस (KKR vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 8 में जीत और 4 में हार मिली है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 60वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा. ये मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 10 मैच खेले हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को चार मुकाबलों में जीत और छह मैच में हार मिली है. दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम ने इस सीजन में अब तक 12 मैच खेले हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस की टीम को आठ मुकाबलों में जीत और चार मैचों में हार मिली है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (KKR vs GT Head To Head)

टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है. गुजरात टाइटंस को 4 मैच में जीत मिली है. जबकि, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सिर्फ 1 मुकाबला अपने नाम कर पाई है. एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया था. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मैच होगा. पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 39 रन से हराया था. आईपीएल 2023 में दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से जीत मिली थी.

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 6 विकेट से हार गई थी. ऐसे में टीम वापसी करना चाहेगी. कप्तान अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी और सुनील नरेन अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और उसने लगातार 5 मुकाबले जीते हैं. कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन बल्लेबाजी में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड (KKR vs GT IPL 2026 6th Match Stats And Milestone)

टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन को 5500 रन पूरे करने के लिए 13 रनों की जरूरत है.

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार आलराउंडर कैमरून ग्रीन को 1000 रन पूरे करने के लिए 29 रनों की जरूरत है.

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार आलराउंडर कैमरून ग्रीन को 50 छक्के पूरे करने के लिए 5 छक्कों की जरूरत है.

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के घातक बल्लेबाज रिंकू सिंह को 50 कैच पूरे करने के लिए 3 कैच की जरूरत है.

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल को 500 रन पूरे करने के लिए 14 रनों की जरूरत है.

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे को 4000 रन पूरे करने के लिए 54 रनों की जरूरत है.

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार आलराउंडर सुनील नारायण अपना 200वां आईपीएल मुकाबला खेलेंगे.

टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार आलराउंडर अनुकुल रॉय को 1000 रन पूरे करने के लिए 1 रन की जरूरत है.

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के घातक तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा को 50 विकेट पूरे करने के लिए 3 विकेट की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में गुजरात टाइटंस के घातक सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन को 3000 रन पूरे करने के लिए 36 रनों की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में गुजरात टाइटंस के घातक सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन को 300 चौके पूरे करने के लिए 3 चौकों की जरूरत है.

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस के लिए 3000 रन पूरे करने के लिए 84 रनों की जरूरत है.

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर को गुजरात टाइटंस के लिए 1000 रन पूरे करने के लिए 107 रनों की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज राहुल तेवतिया को 100 छक्के पूरे करने के लिए 4 छक्कों की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में गुजरात टाइटंस के घातक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को 200 विकेट पूरे करने के लिए 1 विकेट की जरूरत है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs GT 60th T20 Match Playing Prediction)

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकुल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज.

नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.