Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 60th Match Date And Time Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 60वां मुकाबला कल यानी 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस (KKR vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 8 में जीत और 4 में हार मिली है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 60वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा. ये मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 10 मैच खेले हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को चार मुकाबलों में जीत और छह मैच में हार मिली है. दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम ने इस सीजन में अब तक 12 मैच खेले हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस की टीम को आठ मुकाबलों में जीत और चार मैचों में हार मिली है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (KKR vs GT Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है. गुजरात टाइटंस को 4 मैच में जीत मिली है. जबकि, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सिर्फ 1 मुकाबला अपने नाम कर पाई है. एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया था. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मैच होगा. पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 39 रन से हराया था. आईपीएल 2023 में दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से जीत मिली थी.
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 6 विकेट से हार गई थी. ऐसे में टीम वापसी करना चाहेगी. कप्तान अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी और सुनील नरेन अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और उसने लगातार 5 मुकाबले जीते हैं. कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन बल्लेबाजी में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच 60वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (KKR vs GT 60th Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कल यानी 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (KKR vs GT 60th Match Live TV Channel Telecast In India)
आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कल यानी 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch KKR vs GT 60th Match Live Streaming In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कल यानी 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs GT 60th T20 Match Playing Prediction)
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकुल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी.
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज.
नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.











QuickLY