वायरल

VIDEO: लॉस एंजेलिस में बच्चों ने घबराकर मदद के लिए किया मां को फोन, हिम्मती महिला ने संदिग्ध चोरों की कार को मारी टक्कर, सबूत छोड़ भागे आरोपी

वायरल हो रहे वीडियो में लॉस एंजेलिस में एक मां ने साहसिक कदम उठाते हुए संदिग्ध चोरों की गेटअवे कार में अपनी मर्सिडीज जी वैगन से टक्कर मार दी. यह कदम उन्होंने तब उठाया जब उन्हें अपने घबराए हुए बच्चों की तरफ से मदद के लिए फोन आया. फोन में बच्चों ने बताया कि कुछ घुसपैठिए उनके घर में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

VIDEO: लॉस एंजेलिस में बच्चों ने घबराकर मदद के लिए किया मां को फोन, हिम्मती महिला ने संदिग्ध चोरों की कार को मारी टक्कर, सबूत छोड़ भागे आरोपी
महिला ने संदिग्ध चोरों के कार को मारी टक्कर (Photo Credits: X)

VIDEO: इसमें कोई दो राय नहीं है कि मां अपने बच्चों को मुसीबत में देखकर उनकी सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, इसलिए मां की ममता की तुलना इस संसार में किसी भी चीज से नहीं की जा सकती है. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जहां लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में एक मां ने साहसिक कदम उठाते हुए संदिग्ध चोरों (Suspected Burglars) की गेटअवे कार में अपनी मर्सिडीज जी वैगन (Mercedes G-Wagon) से टक्कर मार दी. यह कदम उन्होंने तब उठाया जब उन्हें अपने घबराए हुए बच्चों की तरफ से मदद के लिए फोन आया. फोन में बच्चों ने बताया कि कुछ घुसपैठिए उनके घर में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके बाद मां ने हिम्मत दिखाते हुए संदिग्ध आरोपियों के कार को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद संदिग्ध आरोपी पैदल ही मौके से फरार हो गए. हालांकि पुलिस के मुताबिक, वे अपनी वॉलेट, पहचान पत्र (आईडी) और कई अहम सबूत मौके पर ही छोड़ गए, जिससे जांच में बड़ी मदद मिली. यह भी पढ़ें: Pit Bull Attacks Toddler: पिटबुल ने 1 साल के बच्चे पर किया हमला, जबड़ा छुड़ाने में छूटे लोगों के पसीने

महिला ने संदिग्ध चोरों के कार को मारी टक्कर, सबूत छोड़ भागे आरोपी

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2025 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).