19 Mar, 20:12 (IST)

भारत में गुरुवार शाम शव्वाल 1447 का चांद कहीं भी नजर नहीं आया है, जिसके बाद अब आधिकारिक रूप से ईद-उल-फित्र 2026 शनिवार, 21 मार्च को मनाई जाएगी. इस फैसले की पुष्टि डेक्कन मुस्लिम उलेमा काउंसिल की सेंट्रल रुएत-ए-हिलाल कमेटी के साथ-साथ लखनऊ की मरकजी चांद कमेटी और दिल्ली की जामा मस्जिद जैसे प्रमुख धार्मिक संगठनों ने की है. चांद न दिखने के चलते अब रमजान का पवित्र महीना 30 दिनों का पूरा होगा और शुक्रवार को आखिरी रोजा रखा जाएगा. इसके बाद शनिवार, 21 मार्च को देशभर में ईद का त्योहार मनाया जाएगा.

19 Mar, 19:53 (IST)

दिल्ली में शाव्वाल का चांद नजर नहीं आया है. जामा मस्जिद की रुएत-ए-हिलाल कमेटी के मुफ्ती आदिल ने इसकी पुष्टि की है. इसके साथ ही रमजान 30 दिनों का पूरा होगा और ईद-उल-फितर 21 मार्च को मनाई जाएगी.

19 Mar, 19:50 (IST)

हैदराबाद में शाव्वाल का चांद नजर नहीं आया है. डेक्कन मुस्लिम उलेमा काउंसिल की सेंट्रल रुएत-ए-हिलाल कमेटी ने घोषणा की है कि भारत में ईद-उल-फितर 2026 शनिवार, 21 मार्च को मनाई जाएगी. इसके साथ ही रमजान का महीना 20 मार्च को 30 दिनों का पूरा होगा.

19 Mar, 19:47 (IST)

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शाव्वाल महीने का चांद नजर नहीं आया है. इसके चलते मरकजी चांद कमेटी ने घोषणा की है कि ईद-उल-फितर 2026 अब 21 मार्च को मनाई जाएगी.

19 Mar, 19:18 (IST)

भारत के अधिकांश हिस्सों में मगरिब की नमाज़ जारी है. नमाज़ के बाद स्थानीय रुएत-ए-हिलाल कमेटियां शाव्वाल के चांद के दीदार की रिपोर्टों की पुष्टि करेंगी. अंतिम घोषणा जल्द किए जाने की उम्मीद है.

19 Mar, 19:18 (IST)

भारत के अधिकांश हिस्सों में मगरिब की नमाज़ जारी है. नमाज़ के बाद स्थानीय रुएत-ए-हिलाल कमेटियां शाव्वाल के चांद के दीदार की रिपोर्टों की पुष्टि करेंगी. अंतिम घोषणा जल्द किए जाने की उम्मीद है.

19 Mar, 18:41 (IST)

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में इस समय तेज बारिश हो रही है, जिससे ईद 2026 के चांद को देखने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. खराब मौसम और घने बादलों की वजह से आसमान साफ नहीं है, जिसके चलते चांद नजर आने में दिक्कत हो सकती है. ऐसे में आज चांद दिखाई न देने की संभावना बढ़ गई है, जिससे ईद की तारीख पर असर पड़ सकता है. यदि मौसम साफ नहीं हुआ और चांद नजर नहीं आया, तो रमजान 30 दिन का पूरा होगा और ईद-उल-फित्र 21 मार्च को मनाई जाएगी.

19 Mar, 17:27 (IST)

लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली के अनुसार, ईद 2026 के चांद को लेकर अंतिम घोषणा आज शाम 7:30 बजे तक की जाएगी. उन्होंने पहले ही संकेत दिए थे कि 19 मार्च को चांद दिखने की संभावना कम है. ऐसे में अगर आज चांद नजर नहीं आता है, तो रमजान के 30 दिन पूरे होंगे और ईद-उल-फित्र 21 मार्च को मनाई जाएगी. वहीं, अगर आज शाम चांद दिखाई देता है, तो देशभर में मुस्लिम समुदाय 20 मार्च को ईद का त्योहार मनाएगा.

19 Mar, 17:26 (IST)

ईद-उल-फित्र 2026 के चांद को लेकर आज देशभर में उत्सुकता बनी हुई है. मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी और हैदराबाद समेत कई बड़े शहरों में मग़रिब की नमाज के बाद चांद दिखने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी. अगर आज शाम चांद नजर आता है तो देशभर में ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी. वहीं, यदि चांद दिखाई नहीं देता है, तो ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी.

Eid 2026 Moon Sighting in India Live News Updates: भारत में लाखों मुस्लिम आज, 19 मार्च 2026 की शाम, शव्वाल 1447 के चांद के दीदार का इंतजार कर रहे हैं. इसी के साथ पवित्र रमजान महीने का समापन होगा और ईद-उल-फित्र 2026 की शुरुआत होगी. अगर आज 29वें रमजान की शाम चांद नजर आ जाता है, जिसे चांद रात कहा जाता है, तो देशभर में ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी. वहीं, यदि चांद दिखाई नहीं देता है, तो रमजान के 30 दिन पूरे होने के बाद ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी. Eid 2026 Date In India: भारत में ईद 2026 की तारीख क्या होगी, 20 मार्च या 21 मार्च? जानें चांद दिखने की संभावना और पूरी जानकारी

रुएत-ए-हिलाल कमेटियों की बैठक शुरू

देश के अलग-अलग शहरों और राज्यों में रुएत-ए-हिलाल कमेटियों ने चांद देखने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ये कमेटियां पारंपरिक तरीके और खगोलीय आंकड़ों के आधार पर शव्वाल महीने की शुरुआत की पुष्टि करती हैं. मग़रिब की नमाज के बाद चांद दिखने या न दिखने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी, जिसके बाद ईद की तारीख तय हो जाएगी.

क्यों महत्वपूर्ण है चांद दिखना

इस्लामी (हिजरी) कैलेंडर पूरी तरह चंद्रमा पर आधारित होता है. हर महीने की शुरुआत नए चांद (हिलाल) के दिखने से होती है.

  • महीना 29 या 30 दिनों का होता है

  • 29वें दिन शाम को चांद देखने की कोशिश की जाती है

  • चांद दिखने पर नया महीना शुरू हो जाता है

  • चांद न दिखने पर महीना 30 दिन का पूरा किया जाता है

भारत में कब मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र 2026

स्थिति ईद की तारीख
19 मार्च को चांद दिखा 20 मार्च 2026
चांद नहीं दिखा 21 मार्च 2026

बाजारों में दिखी भारी भीड़

दिल्ली के चांदनी चौक और मुंबई के मोहम्मद अली रोड जैसे बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है. लोग ईद से पहले कपड़े, मिठाइयां और जरूरी सामान खरीदने में जुटे हैं. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है, ताकि नमाज के दौरान भीड़ को नियंत्रित किया जा सके.