RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 15 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी नजर आता है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में विराट कोहली, रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं.
Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 57th Match Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 57वां मुकाबला आज यानी 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में खेला जा रहा हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 7 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और 5 में हार मिली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Preview: रायपुर में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 57वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी. टीम ने अब तक 11 मुकाबलों में 7 जीत हासिल की है, जबकि 4 में हार का सामना किया है. ऐसे में यह मुकाबला टीम के लिए काफी अहम होगा. दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी पिछले 4 मुकाबले जीतकर शानदार वापसी की है. टीम ने 10 मैचों में 4 जीत हासिल की है, जबकि 5 मुकाबलों में हार मिली है और एक मैच बेनतीजा रहा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद कांटे का हो सकता है. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी जीत दर्ज कर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी.
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 15 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी नजर आता है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में विराट कोहली, रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में फिन एलन, रिंकू सिंह और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी टीम को मजबूती देते हैं.
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के this मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2026 08:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

