क्रिकेट

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

23 वर्षीय तेज गेंदबाज सॉनी बेकर को भी पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है. जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्से की चोट के कारण इंग्लैंड को तेज गेंदबाजी विभाग में अतिरिक्त विकल्प की जरूरत थी. इसके अलावा ससेक्स के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन की दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है. वहीं रेहान अहमद और मैथ्यू फिशर को भी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है.

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

ENG vs NZ Test Series 2026: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय इंग्लैंड टीम का ऐलान कर दिया है. लॉर्ड्स में 4 जून से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. वहीं इस टीम में एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंग्लैंड टीम के नए राष्ट्रीय चयनकर्ता मार्कस नॉर्थ की नियुक्ति के बाद यह पहला बड़ा स्क्वॉड ऐलान है. हाल ही में एशेज 2025-26 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड टीम में कई बदलाव देखने को मिले हैं. चयनकर्ताओं ने इस बार काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी है.

ईसीबी ने इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट 2026 के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा की:

एमिलियो गे और जेम्स रियू को मिला इनाम

डरहम के बल्लेबाज एमिलियो गे इस सीजन काउंटी चैंपियनशिप में शानदार फॉर्म में रहे हैं. उन्होंने 90 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं. माना जा रहा है कि वह जैक क्रॉली की जगह ओपनिंग स्लॉट के प्रमुख दावेदार हो सकते हैं.

वहीं समरसेट के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जेम्स रियू को भी पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. सिर्फ 22 साल की उम्र में रियू 12 फर्स्ट क्लास शतक लगा चुके हैं और उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है.

सॉनी बेकर और ओली रॉबिन्सन की वापसी

23 वर्षीय तेज गेंदबाज सॉनी बेकर को भी पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है. जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्से की चोट के कारण इंग्लैंड को तेज गेंदबाजी विभाग में अतिरिक्त विकल्प की जरूरत थी. इसके अलावा ससेक्स के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन की दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है. वहीं रेहान अहमद और मैथ्यू फिशर को भी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है.

इंग्लैंड की पहले टेस्ट के लिए टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सॉनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रियू (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर) और जोश टंग.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2026 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).