Punjab Kings vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 58th Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 58वां मुकाबला आज यानी 14 मई को पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (PBKS vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamsala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी 11 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 8 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से 14 मई को होगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने छह मुकाबले जीते हैं और चार में हार झेली है. वहीं, सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने तीन मुकाबले जीते हैं और आठ में हार का सामना किया है. अब पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (PBKS vs MI Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें पंजाब किंग्स ने 18 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस को 17 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया था. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे और दोनों मैच पंजाब किंग्स ने अपने नाम किए थे.
पंजाब किंग्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल टीम को मजबूती देंगे. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम संघर्ष करती नजर आई है. बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और रयान रिकेल्टन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (PBKS vs MI Match Winner Prediction)
बता दें कि इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. हालिया फॉर्म, घरेलू परिस्थितियों और संतुलित टीम संयोजन को देखते हुए पंजाब किंग्स को बढ़त मिल सकती है. हालांकि मुंबई इंडियंस जैसी अनुभवी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता.
पंजाब किंग्स की जीत की संभावना: 58%
मुंबई इंडियंस की जीत की संभावना: 42%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PBKS vs MI 58th T20 Match Playing Prediction)
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा.
नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY