PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab Kings vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 58th Match Record And Milestone: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 58वां मुकाबला आज यानी 14 मई को पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (PBKS vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamsala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी 11 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 8 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से 14 मई को होगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने 6 मुकाबले जीते हैं और 4 में हार झेली है. वहीं, सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने 3 मुकाबले जीते हैं और 8 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (PBKS vs MI Head To Head)

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मैच खेले गए हैं. इनमें से 18 मुकाबले पंजाब किंग्स ने जीते हैं, जबकि 17 मैच मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किए हैं. पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया था. पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर ने पिछले 10 मैचों में 164.03 की स्ट्राइक रेट से 374 रन बनाए हैं. वहीं प्रभसिमरन सिंह ने पिछले 10 मैचों में 345 रन बनाए हैं. मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकेल्टन ने पिछले 8 मैचों में 188.12 की स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने पिछले 10 मैचों में 13 विकेट झटके हैं, जबकि अल्लाह गजनफर ने पिछले 8 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स (PBKS vs MI Records And Milestones)

टी20 क्रिकेट में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को 7000 रन पूरे करने के लिए 42 रन की जरूरत है.

आईपीएल में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को 1500 रन पूरे करने के लिए 31 रन की आवश्यकता है.

टी20 क्रिकेट में पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को 300 छक्के पूरे करने के लिए 2 छक्कों की दरकार है.

आईपीएल में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 100 विकेट पूरे करने के लिए 3 विकेट की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को 8000 रन पूरे करने के लिए 58 रन की जरूरत है.

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा को 2000 रन पूरे करने के लिए 76 रन की आवश्यकता है.

टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 300 विकेट पूरे करने के लिए 4 विकेट की दरकार है.

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन को 500 रन पूरे करने के लिए 21 रन की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर विल जैक्स को 2500 रन पूरे करने के लिए 64 रन की आवश्यकता है.

नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.