Punjab Kings vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 58th Match Stats And Preview Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 58वां मुकाबला कल यानी 14 मई को पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (PBKS vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamsala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने 11 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में जीत मिली है, जबकि 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Winner Prediction: रायपुर में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा. ये मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स ने अब तक 10 मैच खेले हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स की टीम को छह मुकाबलों में जीत और चार मैच में हार मिली है. दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन में अब तक 11 मैच खेले हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को तीन मुकाबलों में जीत और आठ मैचों में हार मिली है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (PBKS vs MI Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 35 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली हैं. मुंबई इंडियंस को 17 मैच में जीत मिली है. जबकि, पंजाब किंग्स की टीम ने 18 मैच अपने नाम किए हैं. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मैच होगा. पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स को 7 विकेट से जीत मिली थी. आईपीएल 2025 में दोनों मुकाबले पंजाब किंग्स ने अपने नाम किए थे. मुंबई इंडियंस की टीम आखिरी बार पंजाब किंग्स के खिलाफ 2024 में जीती थी.
पंजाब किंग्स की टीम को पिछले 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में टीम उस खराब प्रदर्शन को भूलाकर बेहतर खेल दिखाना चाहेगी. श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. पिछले मुकाबले में सूर्यकुमार यादव खाता भी नहीं खोल पाए थे. ऐसे में वह इस मैच में वापसी करना चाहेंगे. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे.
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला कल यानी 14 मई को पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की पिच हरियाणा के भिवानी से मंगवाई गई काली मिट्टी से तैयार की गई है. इस मिट्टी में बालू की मात्रा न के बराबर होती है. इसके चलते पिचों पर गति और उछाल दोनों मिलता है. यहां आमतौर पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन समय निकलने के साथ स्पिनर्स भी जलवा दिखा सकते हैं. इसी तरह तेजी और अच्छा उछाल होने से टिकने के बाद बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स खेल सकते हैं.
धर्मशाला का मौसम (Dharamsala Weather Update)
टाटा आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला कल यानी 14 मई को पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के अनुसार, 14 मई को धर्मशाला का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 13 डिग्री रहने का अनुमान है. बारिश होने की 60 प्रतिशत संभावना है. पूरे दिन बादल छाए रहेंगे.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (PBKS vs MI Match Key Players To Watch Out)
पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर ने पिछले 10 मैचों में 164.03 की स्ट्राइक रेट से 374 रन बनाए हैं. प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 345 रन निकले हैं. मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकेल्टन ने पिछले 8 मैच में 188.12 की स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए हैं. गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह ने पिछले 10 मैच में 9.87 की इकॉनमी से 13 विकेट लिए हैं. मुंबई इंडियंस से अल्लाह गजनफर ने पिछले 8 मैचों में 9.63 की इकॉनमी से 13 विकेट चटकाए हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला? (PBKS vs MI Live Streaming And Telecast Details)
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PBKS vs MI 58th T20 Match Playing Prediction)
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा.
नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY