RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 57th Match Toss Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 57वां मुकाबला आज यानी 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 7 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी 10 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और 5 में हार मिली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में आरसीबी की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Raipur Weather Update: रायपुर में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 57वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराने के बाद आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगातार 4 मुकाबले जीतकर शानदार वापसी की है और टीम जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड (RCB vs KKR Head To Head)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 15 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. विराट कोहली और जैकब बेथेल से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार, टिम डेविड और क्रुणाल पांड्या टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड अहम भूमिका निभा सकते हैं.

दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में फिन एलन, रिंकू सिंह और कैमरून ग्रीन जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

टॉस का महत्व (Toss And Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला आज यानी 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैदान बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार माना जाता है. यहां गेंद और बल्ले के बीच अच्छा संघर्ष देखने को मिलता है. हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 149 रन है. आईपीएल में अब तक यहां 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 5 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स में कौन होगा टॉस का बॉस? (RCB vs KKR Toss Winner Prediction)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए कुल 35 मुकाबलों में टॉस का रिकॉर्ड काफी दिलचस्प रहा है. इन मुकाबलों में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ज्यादा बार टॉस जीता है. हालांकि आज के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम टॉस जीत सकती है. हमारी टॉस की भविष्यवाणी पिछले टॉस परिणामों और मौजूदा परिस्थितियों पर आधारित है. टॉस कौन जीतेगा, यह तय करने के लिए गहन अध्ययन किया गया है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB vs KKR 57th T20 Match Playing Prediction)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम डार.

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती.

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.