Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 57th Match Record And Milestone: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 57वां मुकाबला आज यानी 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 7 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी 10 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और 5 में हार मिली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Preview: रायपुर में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 57वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से 13 मई को होगा. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 मुकाबले जीते हैं और 4 में हार झेली है. वहीं, अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 मुकाबले जीते हैं और 5 में हार का सामना किया है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. अब दोनों टीमें रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड (RCB vs KKR Head To Head)
आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मैच खेले गए हैं. इनमें से 20 मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते हैं, जबकि 15 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किए हैं. पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया था. विराट कोहली ने इस सीजन में 11 पारियों में 379 रन बनाए हैं. वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 11 मैचों में 21 विकेट झटके हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिन एलन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं, जबकि कार्तिक त्यागी ने अब तक 13 विकेट अपने नाम किए हैं.
आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स (RCB vs KKR Records And Milestones)
टी20 क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली को 13,500 रन पूरे करने के लिए 41 रन की जरूरत है.
आईपीएल में विराट कोहली को 9,000 रन पूरे करने के लिए 27 रन की दरकार है.
टी20 क्रिकेट में रजत पाटीदार को 3,000 रन पूरे करने के लिए 58 रन की जरूरत है.
आईपीएल में जितेश शर्मा को 100 छक्के पूरे करने के लिए 3 छक्कों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में टिम डेविड को 250 छक्के पूरे करने के लिए 5 छक्कों की दरकार है.
टी20 क्रिकेट में भुवनेश्वर कुमार को 350 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट की जरूरत है.
आईपीएल में अजिंक्य रहाणे को 5,000 रन पूरे करने के लिए 34 रन की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में फिन एलन को 4,500 रन पूरे करने के लिए 76 रन की दरकार है.
आईपीएल में रिंकू सिंह को 100 चौके पूरे करने के लिए 4 चौकों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में सुनील नरेन को 600 विकेट पूरे करने के लिए 3 विकेट की जरूरत है.
आईपीएल में वरुण चक्रवर्ती को 100 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में कार्तिक त्यागी को 100 विकेट पूरे करने के लिए 1 विकेट की जरूरत है.
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY