Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 57th Match Preview Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 57वां मुकाबला आज यानी 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 7 में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और 5 में हार मिली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium Pitch Report: रायपुर में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 57वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराने के बाद आत्मविश्वास से भरी होगी. दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार 4 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड (RCB vs KKR Head To Head)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 15 मुकाबलों में जीत मिली है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस मुकाबले में काफी मजबूत नजर आ रही है. विराट कोहली पिछले 2 मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं, ऐसे में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी. क्रुणाल पांड्या ने पिछले मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाया था और एक बार फिर टीम को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और अब तक 21 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लगातार जीत के साथ आत्मविश्वास से भरी हुई है. फिन एलन ने पिछले मुकाबले में शतक लगाया था और वह एक बार फिर टीम को तेज शुरुआत दिलाना चाहेंगे. वहीं, वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला आज यानी 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. रायपुर के इस मैदान की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां गेंद और बल्ले के बीच अच्छा संघर्ष देखने को मिलता है. आईपीएल में अब तक यहां 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 5 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 149 रन रहा है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर (RCB vs KKR Key Players To Watch Out): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड गेंदबाजी में प्रभाव डाल सकते हैं. दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिन एलन और रिंकू सिंह बल्लेबाजी में कमाल कर सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी पर सभी की नजरें रहेंगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (RCB vs KKR Mini Battle): विराट कोहली और वरुण चक्रवर्ती के बीच मुकाबला दिलचस्प हो सकता है. वहीं फिन एलन और भुवनेश्वर कुमार के बीच टक्कर भी इस मैच का रुख तय कर सकती है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 57वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (RCB vs KKR 57th Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला आज यानी 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (RCB vs KKR 57th Match Live TV Channel Telecast In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला आज यानी 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch RCB vs KKR 57th Match Live Streaming In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला आज यानी 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB vs KKR 57th T20 Match Playing Prediction)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम डार.
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती.
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY