Mother’s Day 2026 Messages: हैप्पी मदर्स डे! इन खूबसूरत हिंदी Shayaris, WhatApp Wishes, GIF Greetings के जरिए मां को महसूस कराएं खास
मदर्स डे पर लोग अपनी मां को उपहार, फूल और सरप्राइज देकर उन्हें स्पेशल महसूस कराते हैं. आज के डिजिटल युग में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए व्हाट्सएप विशेज, कोट्स, शायरियां और फोटो एसएमएस एक बेहतरीन माध्यम हैं. इस खास अवसर पर आप भी हिंदी के दिल को छू लेने वाले संदेशों के जरिए अपनी मां को 'हैप्पी मदर्स डे' विश कर सकते हैं.
Mother’s Day 2026 Messages In Hindi: मां (Mother) और बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे अटूट और पवित्र बंधन माना जाता है. जन्म से लेकर जीवन के अंत तक, मां ही वह एकमात्र इंसान है जो अपनी संतान से बिना किसी शर्त के निस्वार्थ प्रेम करती है. इसी ममता और समर्पण के प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को 'मदर्स डे' (Mother’s Day) मनाया जाता है. इस वर्ष 10 मई 2026 को पूरी दुनिया में मातृ दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया जाएगा.
एक मां न केवल अपने बच्चे को जन्म देती है, बल्कि वह उसकी पहली शिक्षक और रक्षक भी होती है. वह अपने बच्चे को हर संकट से बचाती है और उसे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती है. मां ही वह शक्ति है जो संतान को अच्छे-बुरे की पहचान कराती है और उसे मुश्किलों से लड़ने की हिम्मत देती है. यही कारण है कि भारतीय संस्कृति में मां को धरती पर ईश्वर का दूसरा रूप माना गया है.
मदर्स डे पर लोग अपनी मां को उपहार, फूल और सरप्राइज देकर उन्हें स्पेशल महसूस कराते हैं. आज के डिजिटल युग में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए व्हाट्सएप विशेज, कोट्स, शायरियां और फोटो एसएमएस एक बेहतरीन माध्यम हैं. इस खास अवसर पर आप भी हिंदी के दिल को छू लेने वाले संदेशों के जरिए अपनी मां को 'हैप्पी मदर्स डे' विश कर सकते हैं.





हालांकि भारत और अमेरिका सहित दुनिया के 50 से अधिक देशों में मई के दूसरे रविवार को ही यह दिन मनाया जाता है, लेकिन कुछ देशों में इसकी तारीखें अलग हैं:
- भारत, अमेरिका और इटली: मई का दूसरा रविवार.
- ब्रिटेन: मार्च महीने का चौथा रविवार.
- थाईलैंड: 12 अगस्त.
- मैक्सिको: 10 मई.
मदर्स डे की शुरुआत का श्रेय अमेरिका की एना जार्विस को जाता है. उन्होंने साल 1908 में अपनी मां 'एन रीव्स जार्विस' की याद में पहली बार इस दिन को मनाया था. उनकी मां एक शांति कार्यकर्ता थीं, जिन्होंने अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान घायल सैनिकों की सेवा की थी.
एना जार्विस की कोशिशों के छह साल बाद, 1914 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने आधिकारिक तौर पर मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे घोषित किया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2026 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

