News

VIDEO: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बड़ा हादसा! तेल के टैंकर में लगी आग, बाल बाल बचे दो लोग

चंद्रपुर जिले के नागपुर रोड के भद्रावती के पास एक तेल के टैंकर में भीषण आग लग गई.

VIDEO: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बड़ा हादसा! तेल के टैंकर में लगी आग, बाल बाल बचे दो लोग
Tanker catches fire in Chandrapur district (Credit-@network_mmc)

Chandrapur News: चंद्रपुर (Chandrapur) जिले के भद्रावती (Bhadravati) शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक गंभीर घटना हुई, जहां सोयाबीन तेल से भरे टैंकर में अचानक आग भड़क उठी.हालांकि, फायर ब्रिगेड के समय रहते पहुंचने और तेजी से कार्रवाई करने के कारण आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया.घटना भद्रावती तहसील कार्यालय के पास चंद्रपुर नागपुर रोड पर हुई.जानकारी के अनुसार, टैंकर हिंगणघाट स्थित कंपनी से सोयाबीन तेल भरकर चंद्रपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान टैंकर की केबिन से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें बाहर निकलने लगीं.जैसे ही चालक और उसके साथी ने आग की लपटें उठते देखीं, वे तुरंत वाहन से बाहर कूद गए. जिसके कारण उनकी जान बच गई. इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया X पर @network_mmc नाम के हैंडल से शेयर किया गया. ये भी पढ़े:Jaipur CNG Tanker Blast: जयपुर गैस टैंकर हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, 80 घायल, 30 की हालत गंभीर

तेल के टैंकर में लगी आग 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2025 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).