IND vs NZ, T20 World Cup 2026 Final: टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में प्रार्थनाओं का दौर शुरू, अयोध्या में साधु-संतों ने किया विशेष हवन-पूजन; देखें VIDEO
ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के खिताबी मुकाबले में आज भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा. इस महामुकाबले से पहले अयोध्या के साधु-संतों ने टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया है.
IND vs NZ, T20 World Cup 2026 Final: ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 का आज अंतिम और सबसे बड़ा दिन है. आज शाम दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत होने वाली है. इस ऐतिहासिक मैच से पहले पूरे देश में उत्साह का माहौल है. टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में मैच शुरू होने से पहले ही प्रार्थनाओं और दुआओं का दौर शुरू हो गया है. राम नगरी अयोध्या में साधु-संतों ने टीम इंडिया की ‘विजय श्री’ के लिए विशेष प्रार्थनाएं और अनुष्ठान शुरू कर दिए हैं.
अयोध्या के संतों ने की विशेष पूजा
अयोध्या के विभिन्न मंदिरों में आज सुबह से ही साधु-संतों ने भारत की जीत के लिए मंत्रोच्चार और हवन किया. संतों का कहना है कि उन्होंने हनुमान जी महाराज से प्रार्थना की है कि भारतीय खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और विश्व कप की ट्रॉफी एक बार फिर भारत आए. संतों ने हाथ में तिरंगा लेकर "भारत माता की जय" के नारे भी लगाए और खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद दिया. यह भी पढ़े: India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match Stats And Preview: खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी जीतना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा
#WATCH | Uttar Pradesh | Saints in Ayodhya offer prayers for the Indian cricket team's victory in the #ICCT20WorldCup2026 finals against New Zealand pic.twitter.com/n6rW4OX2br
— ANI (@ANI) March 8, 2026
कब और कहां होगा महामुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
-
मैच का समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा.
-
टॉस का समय: टॉस शाम 6:30 बजे किया जाएगा.
-
मैदान की क्षमता: 1 लाख 30 हजार से अधिक दर्शकों के मौजूद रहने की उम्मीद है.
कांटे की टक्कर की उम्मीद
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, वहीं न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर खिताबी दौर में प्रवेश किया है. भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, जबकि कीवी टीम की कमान मिचेल सेंटनर के हाथों में है. दोनों ही टीमें इस समय शानदार फॉर्म में हैं, जिससे एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है.
देश भर में दुआओं का दौर
सिर्फ अयोध्या ही नहीं, बल्कि वाराणसी, प्रयागराज और मुंबई सहित देश के कई हिस्सों में प्रशंसक टीम इंडिया की जीत के लिए मंदिरों और प्रार्थना स्थलों पर पहुंच रहे हैं. क्रिकेट प्रशंसकों का मानना है कि घरेलू मैदान पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहेगा और टीम इंडिया तीसरी बार T20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचेगी
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2026 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

