क्रिकेट

T20 World Cup 2026 Prize Money: फाइनल जीतने पर टीम इंडिया को कितनी मिलेगी प्राइज मनी? जानिए विजेता और उपविजेता को कितनी रकम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को भी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा. ग्रुप स्टेज में ही एलिमिनेट होने वाली हर टीम को लगभग 2.29 करोड़ रुपये प्राइज मनी के रूप में दिए जाएंगे. खास बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तुलना में इस बार प्राइज मनी में करीब 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है. ऐसे में इस बार टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को पहले से ज्यादा इनाम मिलेगा.

T20 World Cup 2026 Prize Money: फाइनल जीतने पर टीम इंडिया को कितनी मिलेगी प्राइज मनी? जानिए विजेता और उपविजेता को कितनी रकम
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, T20 World Cup 2026 Prize Money: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 8 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को सात रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया था. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Live Streaming In India: न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रचना चाहेगी टीम इंडिया, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव फाइनल मुकाबले का लुफ्त

करीब एक महीने तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम ट्रॉफी के साथ बड़ी प्राइज मनी भी अपने नाम करेगी.

ग्रुप स्टेज, सुपर-8 और सेमीफाइनल जैसे कठिन चरणों को पार करने के बाद भारत और न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचे हैं. ऐसे में अब सभी की नजरें इस बात पर भी टिकी हैं कि चैंपियन बनने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी.

विजेता टीम को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कुल 13.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का प्राइज पूल तय किया है. भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 120 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बैठती है.

इस प्राइज पूल में से टूर्नामेंट की विजेता टीम को 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे. भारतीय करेंसी में यह रकम करीब 27.48 करोड़ रुपये के बराबर है. यानी अगर टीम इंडिया फाइनल मुकाबला जीत जाती है तो उसे ट्रॉफी के साथ लगभग 27.48 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी.

उपविजेता टीम को भी मिलेगी बड़ी रकम

फाइनल में हारने वाली टीम भी खाली हाथ नहीं जाएगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की उपविजेता टीम को 1.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर की प्राइज मनी दी जाएगी. भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 14.65 करोड़ रुपये के बराबर होती है. यानी अगर टीम इंडिया फाइनल में हार भी जाती है तो भी उसे बड़ी राशि प्राइज मनी के रूप में मिलेगी.

सेमीफाइनल और सुपर-8 टीमों को भी मिलेगा पैसा

सिर्फ फाइनल में पहुंचने वाली टीमों को ही नहीं बल्कि सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीमों को भी अच्छी खासी प्राइज मनी दी जाएगी. सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को लगभग 7.24 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.

वहीं जो टीमें सुपर-8 चरण तक पहुंचीं लेकिन सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकीं, उन टीमों को करीब 3.48 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी.

ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को भी इनाम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को भी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा. ग्रुप स्टेज में ही एलिमिनेट होने वाली हर टीम को लगभग 2.29 करोड़ रुपये प्राइज मनी के रूप में दिए जाएंगे. खास बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तुलना में इस बार प्राइज मनी में करीब 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है. ऐसे में इस बार टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को पहले से ज्यादा इनाम मिलेगा.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस फाइनल मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2026 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).