India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Live Streaming In India: न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रचना चाहेगी टीम इंडिया, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव फाइनल मुकाबले का लुफ्त
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, T20 World Cup 2026 Final Match Live Streaming And Telecast Details: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला कल यानी 8 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को सात रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया था. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Sanju Samson And Shivam Dube New Milestone: संजू सैमसन और शिवम दुबे के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, फिन एलन को पीछे छोड़ सकते हैं

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है. फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. यह खिताबी मुकाबला 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. करीब एक महीने तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अब क्रिकेट फैंस को एक हाईवोल्टेज फाइनल देखने को मिलेगा. सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड को वानखेड़े स्टेडियम में 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई. अब टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा. खास बात यह है कि भारत इस मुकाबले में अपने टी20 वर्ल्ड कप खिताब का बचाव करने उतरेगा.

करीब एक महीने तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया. अब दोनों टीमें ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी.

टीम इंडिया के पास इस बार इतिहास रचने का शानदार मौका है. अगर भारत यह मुकाबला जीतता है तो वह तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर सकता है. खास बात यह है कि यह फाइनल भारत की सरजमीं पर खेला जा रहा है, जिससे टीम को घरेलू दर्शकों का भरपूर समर्थन मिलने की उम्मीद है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. सेमीफाइनल में उसने साउथ अफ्रीका को बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. टीम की कप्तानी मिचेल सैंटनर कर रहे हैं और उनकी रणनीति को इस टूर्नामेंट में काफी सराहा गया है.

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2007 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 24 मैच खेले गए हैं, जिसमें 13 मुकाबलों में भारतीय टीम को जीत मिली है, जबकि 10 मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं. वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. पिछली पांच भिड़ंत की बात करें तो तीन मुकाबले भारत ने जीते हैं, जबकि दो मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं. वहीं, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें कई बार आमने-सामने आ चुकी हैं. इन मुकाबलों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ियों की लंबी फेहरिस्त है, जिसके चलते फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल कब और कहां खेला जाएगा? (IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कल यानी 8 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. टॉस शाम 6:30 बजे होगा.

भारत में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले फाइनल का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final Live TV Channel Telecast In India)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस बड़े मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final Live Streaming In India)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस फाइनल मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ Final Playing Prediction)

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव.

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी और मैट हेनरी.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.