क्रिकेट

Bhuvneshwar Kumar T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन, 2 साल बाद भारतीय टी20 टीम में लौटे घातक गेंदबाज के रिकॉर्ड पर एक नजर

अजीत अगरकर साल 2023 में भारतीय टीम के प्रमुख चयनकर्ता बने थे और उनके कार्यकाल में युवा खिलाड़ियों को ज्यादा अवसर दिए गए. ऐसे में अनुभवी खिलाड़ियों की टीम में वापसी की संभावनाएं कम हो गई थीं. हाल ही में उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद चयन समिति में बदलाव हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य क्षेत्र के चयनकर्ता आरपी सिंह की सिफारिश और अंतरिम अध्यक्ष प्रज्ञान ओझा की सहमति के बाद भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टी20 टीम में वापसी पर अंतिम मुहर लगी.

Bhuvneshwar Kumar T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन, 2 साल बाद भारतीय टी20 टीम में लौटे घातक गेंदबाज के रिकॉर्ड पर एक नजर

Bhuvneshwar Kumar T20I Stats: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है. भुवनेश्वर ने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2022 में खेला था. अब वह 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम की जर्सी में नजर आएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि टी20 क्रिकेट में भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन कैसा रहा है.

भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय टीम के लिए लिए हैं 90 विकेट

भुवनेश्वर कुमार ने नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था. उन्होंने अब तक भारत के लिए 87 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 23.10 की शानदार औसत से 90 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 6.96 रही है, जो टी20 क्रिकेट में बेहद प्रभावशाली मानी जाती है. उन्होंने अपने करियर में 2 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी किया है. वह भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 7वें स्थान पर हैं.

350 से ज्यादा टी20 विकेट ले चुके हैं भुवनेश्वर कुमार

क्रिकइन्फो के आंकड़ों के अनुसार, टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार दूसरे स्थान पर हैं. उनसे आगे सिर्फ युजवेंद्र चहल हैं, जिनके नाम 396 विकेट दर्ज हैं. भुवनेश्वर ने 332 टी20 मैचों में 24.42 की औसत से 363 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया है. जसप्रीत बुमराह एकमात्र दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 350 से ज्यादा विकेट लिए हैं.

2022 के बाद IPL में कैसा रहा प्रदर्शन?

IPL 2023 में भुवनेश्वर कुमार ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से खेलते हुए 26.56 की औसत से 16 विकेट लिए थे. इसके बाद IPL 2024 में भी उन्होंने SRH का प्रतिनिधित्व किया और 11 विकेट अपने नाम किए. फिर वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा बने, जहां टीम ने लगातार दो सीजन खिताब जीते. IPL 2025 में उन्होंने 14 मैचों में 28.41 की औसत से 17 विकेट लिए, जबकि IPL 2026 में 16 मुकाबलों में 17.89 की शानदार औसत से 28 विकेट चटकाए.

अजीत अगरकर के हटते ही हुई भुवनेश्वर कुमार की वापसी

अजीत अगरकर साल 2023 में भारतीय टीम के प्रमुख चयनकर्ता बने थे और उनके कार्यकाल में युवा खिलाड़ियों को ज्यादा अवसर दिए गए. ऐसे में अनुभवी खिलाड़ियों की टीम में वापसी की संभावनाएं कम हो गई थीं. हाल ही में उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद चयन समिति में बदलाव हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य क्षेत्र के चयनकर्ता आरपी सिंह की सिफारिश और अंतरिम अध्यक्ष प्रज्ञान ओझा की सहमति के बाद भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टी20 टीम में वापसी पर अंतिम मुहर लगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2026 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).