Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 8 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच है, जहां जीतने वाली टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करेगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Pitch Report: अहमदाबाद में खिताबी मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. यह हाई-वोल्टेज मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी.
इस खिताबी मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाने के इरादे से उतरेंगे. वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर अपनी टीम को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे.
तीन भारतीय खिलाड़ियों के पास इतिहास रचने का मौका
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस फाइनल मैच में टीम इंडिया के तीन खिलाड़ियों के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती अगर इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो अपने नाम बड़े रिकॉर्ड दर्ज कर सकते हैं.
शिवम दुबे के पास 1000 टी20I रन पूरे करने का मौका
टीम इंडिया के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और मीडियम पेसर शिवम दुबे के पास इस मैच में खास रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका होगा. दुबे अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 रन बना लेते हैं तो वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लेंगे.
अब तक शिवम दुबे ने भारत के लिए 63 मैचों की 47 पारियों में 6 अर्धशतकों की मदद से 965 रन बनाए हैं. ऐसे में अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में वह इस खास उपलब्धि तक पहुंच सकते हैं.
अभिषेक शर्मा छक्कों का शतक कर सकते हैं पूरा
भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक खास नहीं रहा है. शुरुआती तीन मैचों में वह खाता भी नहीं खोल सके और लगातार शून्य पर आउट हुए. इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 50 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन फिर से उनकी बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही.
हालांकि फाइनल मुकाबले में उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. अगर अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 छक्के लगा देते हैं तो वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लेंगे. अभी तक उन्होंने 45 मैचों की 43 पारियों में 93 छक्के लगाए हैं.
वरुण चक्रवर्ती भी बना सकते हैं खास रिकॉर्ड
टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के पास भी इस फाइनल मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. वरुण अगर इस मैच में 4 विकेट लेने में सफल रहते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लेंगे.
अभी तक वरुण चक्रवर्ती अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल समेत सभी टी20 फॉर्मेट को मिलाकर कुल 196 विकेट ले चुके हैं. ऐसे में अहमदाबाद में होने वाला यह फाइनल उनके लिए भी खास बन सकता है.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस फाइनल मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY