क्रिकेट

Greenstone Lobo Prediction Viral: ग्रीनस्टोन लोबो की ‘सटीक भविष्यवाणी’ ने बढ़ाई हलचल, भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के दावे पर चर्चा तेज

इसके बाद उन्होंने 2024 में भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने की भविष्यवाणी की थी. साथ ही 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी और महिला वर्ल्ड कप जीतने का दावा भी किया था. अब 2026 में भारत के टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद उनकी भविष्यवाणियों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.

Greenstone Lobo Prediction Viral: ग्रीनस्टोन लोबो की ‘सटीक भविष्यवाणी’ ने बढ़ाई हलचल, भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के दावे पर चर्चा तेज
ग्रीनस्टोन लोबो भविष्यवाणी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Greenstone Lobo Prediction Viral: भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के बाद एक बार फिर ज्योतिषी और क्रिकट एनालिस्ट ग्रीनस्टोन लोबो चर्चा में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी भविष्यवाणियां तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नतीजों को पहले ही सही बताया था. ग्रीनस्टोन लोबो ने इससे पहले 2011 में भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई थी. इसके अलावा उन्होंने 2015 और 2019 वर्ल्ड कप में भारत के खिताब नहीं जीतने की बात कही थी, जो भी सही साबित हुई. यह भी पढ़ें: Hardik Pandya Stats In T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप में कुछ ऐसा रहा हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन, देखें घातक आलराउंडर के बेहतरीन आकंड़ें

इसके बाद ग्रीनस्टोन लोबो ने 2024 में भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने की भविष्यवाणी की थी. साथ ही 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी और महिला वर्ल्ड कप जीतने का दावा भी किया था. अब 2026 में भारत के टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद उनकी भविष्यवाणियों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Greenstone Lobo (@greenstonelobo)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Greenstone Lobo (@greenstonelobo)

ग्रीनस्टोन लोबो का कहना है कि वह मैचों की भविष्यवाणी नहीं करते बल्कि खिलाड़ियों की ऊर्जा और समय के आधार पर क्रिकेट की दिशा को समझने की कोशिश करते हैं. उनकी इस पोस्ट में लिखा है, "I don't predict matches. I decode destiny."

भारतीय टीम की हालिया सफलता के बाद फैंस अब ग्रीनस्टोन लोबो की भविष्यवाणियों को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके दावों को लेकर बहस भी तेज हो गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2026 09:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).