Mumbai Navratri Celebration: मुंबई के नवरात्रि उत्सव में दिखा हाईटेक अंदाज, गरबा करती ह्यूमनॉइड रोबोट ने सबका जीता दिल
मुंबई में नवरात्रि के दौरान इस तरह की हाईटेक प्रस्तुति ने लोगों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है. अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है.
Mumbai Navratri Celebration: मुंबई में नवरात्रि उत्सव इस बार परंपरा और तकनीक के अनोखे संगम की वजह से चर्चा में आ गया. एक प्री-नवरात्रि कार्यक्रम में ह्यूमनॉइड रोबोट को पारंपरिक गरबा करते हुए देखा गया. इस अनोखे नजारे ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया और देखते ही देखते इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान और आकर्षक सजावट में सजे रोबोट ने गरबा की ताल पर शानदार अंदाज में डांस किया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने रोबोट के साथ तस्वीरें और वीडियो भी बनाए. कई लोगों ने इसे तकनीक और भारतीय संस्कृति का बेहतरीन मेल बताया.
Mumbai’s Navratri celebrations just got a futuristic twist! 🤖💃 A humanoid robot was spotted performing Garba at a pre-Navratri event, blending technology with tradition and leaving everyone talking. Looks like even robots are ready to groove to… #Navratri #Garba #Mumbai #Robot pic.twitter.com/7yuI9OUK6K
— Viral Bhayani (@viralbhayani77) October 9, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं. यूजर्स इस अनोखी प्रस्तुति की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे भविष्य की झलक बता रहे हैं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कार्यक्रम में इस्तेमाल किया गया रोबोट किस कंपनी ने तैयार किया था या इसे किस उद्देश्य से पेश किया गया.
मुंबई में नवरात्रि के दौरान इस तरह की हाईटेक प्रस्तुति ने लोगों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है. अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2026 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

