Hardik Pandya Stats In T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप में कुछ ऐसा रहा हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन, देखें घातक आलराउंडर के बेहतरीन आकंड़ें
Hardik Pandya (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 96 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने नया इतिहास रच दिया हैं. लगातार दूसरी बार टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाया हैं. टीम इंडिया तीसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली वर्ल्ड की पहली टीम बन गई हैं. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे थे, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में था. यह भी पढ़ें: Suryakumar Yadav Stats In T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप में कुछ ऐसा रहा सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, जानिए ‘मिस्टर 360’ के पूरे आकंड़ें

बीते रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल टीम इंडिया ने अपने नाम किया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए. इसके जवाब में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 159 रन पर सिमट गई. इस पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम को संतुलन दिया. आइए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए सभी 9 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 9 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 27.12 की औसत और 160.74 की स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले. वहीं गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने 32.33 की औसत और 8.81 की इकॉनमी रेट के साथ 9 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने नई गेंद के साथ पावरप्ले में भी गेंदबाजी की और डेथ ओवरों में भी अहम जिम्मेदारी निभाई.

टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या के आंकड़े

हार्दिक पांड्या ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल 33 मैच खेले हैं. इन मुकाबलों की 25 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 28.70 की औसत और 148.70 की स्ट्राइक रेट से 574 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से इस टूर्नामेंट में 4 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 63 रन रहा है. गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने 30 पारियों में 24.57 की औसत के साथ 33 विकेट झटके हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 8.62 की रही है. टी20 वर्ल्ड कप में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/20 का रहा है.

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में हार्दिक पांड्या फिलहाल तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टीम इंडिया के गेंदबाज हैं. इस सूची में उनसे आगे जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह हैं. जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 40 विकेट लिए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह के नाम 36 विकेट दर्ज हैं.

कुछ ऐसा रहा हैं हार्दिक पांड्या का टी20 इंटरनेशनल करियर

हार्दिक पांड्या ने अब तक 138 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इन मैचों की 109 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 28.24 की औसत और 145.91 की स्ट्राइक रेट से 2,288 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 9 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 71 रन रहा है. वहीं गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने 125 पारियों में 27.13 की औसत से 114 विकेट अपने नाम किए हैं. हार्दिक पांड्या ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 बार चार विकेट हॉल भी लिया है. उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/16 का रहा है.