IND vs NZ Final 2026: उज्जैन के महाकाल मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा, भारत को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने की मांगी गई दुआ
भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 8 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच है, जहां जीतने वाली टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करेगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को शाम 7 बजे से खेला जाना है. इस अवसर पर उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा की गई और भारतीय टीम की खिताबी जीत का आशीर्वाद मांगा गया. विशेष पूजा भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ियों की तस्वीरों के साथ की गई.

अक्षय पुजारी ने आईएएनएस से कहा, "रंगपंचमी के विशेष अवसर पर भगवान महाकाल की विशेष पूजा की गई. जल और दूध से भगवान का अभिषेक कर टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत की जीत की प्रार्थना की गई है."

उज्जैन के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज ने कहा कि हमने बाबा महाकाल के चरणों में निवेदन किया है कि वह भारतीय टीम को न्यूजीलैंड को हराकर विश्व चैंपियन बनने का आशीर्वाद दें. भरुच से आए जयेश ने कहा कि मैं महादेव से प्रार्थना करता हूं कि भारतीय टीम जीते. राजस्थान के चुरु में भी क्रिकेट फैंस ने भारतीय टीम के विश्व चैंपियन बनने की दुआ की है.

एक युवा फैन ने कहा कि फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों पर दबाव होगा. भारतीय टीम को सिर्फ जीत हासिल नहीं करनी है, बल्कि इतिहास को बदलना है. हमें टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली जीत हासिल करनी है. अगर भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर करती है, तो टीम के लिए अच्छा होगा.

एक अन्य फैन ने कहा कि अगर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 के आस-पास स्कोर बनाती है और न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों एलन और साइफर्ट का विकेट शुरुआती ओवरों में निकालने में सफल रहती है, तो टीम की जीत की संभावना ज्यादा है. भारतीय टीम लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने के करीब है. अगर टीम इंडिया खिताब जीतने में सफल रहती है, तो लगातार 2 टी20 विश्व कप और कुल 3 टी20 विश्व कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगा.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस फाइनल मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.