Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 Final Toss Winner Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 8 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच है, जहां जीतने वाली टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करेगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, T20 World Cup Final: क्यों टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीत सकती है टीम इंडिया? ये वजह बना सकती है भारत को चैंपियन
करीब एक महीने तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया था. अब दोनों टीमें अहमदाबाद के दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी. भारतीय टीम के पास इस मुकाबले को जीतकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने का शानदार मौका है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारतीय टीम ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम को 11 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मैच टाई रहा है. हालिया मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच टक्कर बराबरी की देखने को मिलती रही है.
टॉस का महत्व (Toss And Pitch Report)
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है और अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं. रात के मुकाबलों में ओस भी बड़ी भूमिका निभा सकती है, जिसके चलते टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.
भारत बनाम न्यूजीलैंड में कौन होगा टॉस का बॉस? (IND vs NZ Final Toss Winner Prediction)
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले गए पिछले 30 मैच में टीम इंडिया ने 17 टॉस जीते हैं जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने भी 13 बार टॉस अपने नाम किया हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीत सकती हैं. टॉस की भविष्यवाणी पिछले टॉस परिणामों पर आधारित है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ Final Playing Prediction)
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस फाइनल मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY